न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली ने कहा है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोस टेलर को विश्राम लेने के बजाय खेलना जारी रखना चाहिए था। श्रीलंकाई दौरे पर न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ के बाद टेलर को कप्तानी से हटा दिया गया था।
कप्तानी से हटाए जाने के बाद टेलर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से विश्राम लेने की बात कहकर टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। हेडली ने कहा, ‘टेलर को इस स्थिति का सामना करना चाहिए था और टीम में अपना खेल जारी रखना चाहिए था। मुझे टेलर के विश्राम लेने के निर्णय पर हैरानी के साथ काफी दुख भी हुआ। यदि आप घोड़े से गिरते हैं तो आपको उस पर दोबारा बैठने का प्रयास करना चाहिए। मेरा मानना है कि उनका निर्णय सही नहीं था।’