फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: भारतीय दिग्गज ने कहा- अगर ऐसा हो गया तो...शास्त्री को कोच पद से कोई नहीं हटा सकता

Mon, 12 Jul 2021 05:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रतिंदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि शास्त्री ने काफी अच्छा काम किया है लेकिन अगर ट्रॉफियां जीतना ही पैमाना है तो यह उन्होंने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया टी-20 विश्व कप जीत जाती है तो रवि शास्त्री को कोच पद से हटा पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रतिंदर सिंह सोढ़ी का कहना है कि अगर भारत टी-20 विश्व कप जीत जाता है तो रवि शास्त्री को टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से कोई नहीं हटा सकता है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि टी-20 विश्व कप के बाद शास्त्री फिर से कमेंट्री करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि इसी साल उनका अनुबंध खत्म होने वाला है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं। सोढ़ी ने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'बेशक, ये सब केवल चर्चाएं हैं। यह कहना गलत होगा कि रवि शास्त्री ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। लेकिन अगर पैमाना ट्रॉफियां जीतना है तो यह उन्होंने नहीं किया है और अगर टीम इंडिया टी-20 विश्व कप जीत जाती है तो रवि शास्त्री को कोच पद से हटा पाना मुश्किल होगा। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं मानता हूं कि इस समय पर रवि भाई पर दबाव है।'

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'हां, अब उनका अनुबंध खत्म होने वाला है। अगर राहुल भाई मुख्य कोच बनकर श्रीलंका गए हैं तो कहीं न कहीं यह साफ संकेत हैं कि वे मुख्य कोच पद की कतार में हैं। अगर कोई है जो कोच के रूप में रवि शास्त्री की जगह ले सकता है, तो वे व्यक्ति राहुल द्रविड़ ही हैं।' सोढ़ी का मानना है कि अगर ये अस्थाई व्यवस्था होती तो वे श्रीलंका दौरे में जाने से इनकार कर सकते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे दिग्गज खिलाड़ी कभी अस्थाई विकल्प नहीं हो सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय क्रिकेट के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने पिछले कुछ वर्षों में कोच के तौर पर अच्छा काम किया है। उनकी कोचिंग में भारत ने न्यूजीलैंड में अंडर 19 का वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को तराशने का काम किया, जो आज टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। इनकी कामयाबी के पीछे राहुल द्रविड़ की अपार मेहनत है। राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम का कोच बनने के लिए आवेदन करने की बजाए अंडर-19 और इंडिया-ए टीम को कोचिंग देना बेहतर समझा, ताकि भारत की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत हो सके।
 
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन टीम के कप्तान हैं जबकि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाया गया है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं।  इस दौरे पर पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है। श्रीलंका दौरे पर युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें