उन्होंने आगे कहा, 'भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर रहना निराशाजनक है और मैं इस साल टी-20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले सकूंगा, लेकिन मैं सिर्फ 26 साल का हूं और मेरे ख्याल से एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में मेरा सर्वश्रेष्ठ साल आना बाकी है।' गौरतलब है कि आर्चर आखिरी बार भारत के खिलाफ इस साल फरवरी में पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आए थे। इस समय इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं, जिसकी कमी मेजबान टीम को खल रही है। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।