फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: चोटिल आर्चर ने बताया कब करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी, बोले- अभी 26 साल का ही हूं

Wed, 25 Aug 2021 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहनी की चोट से परेशान आर्चर लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने अभी और वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि वह अभी 26 साल के ही हैं और वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बुधवार को खुलासा किया वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कब वापसी करेंगे। कोहनी की चोट से परेशान आर्चर लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने अभी और वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि वह अभी 26 साल के ही हैं और वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। बता दें कि आर्चर कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से पूरे साल के लिए क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। हालांकि, उनका कहना है कि मार्च 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। जोफ्रा आर्चर ने बुधवार को डेली मेल के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, 'जब मुझे इस बारे में पता चला कि मैं कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से 2021 में वापसी नहीं कर पाऊंगा तो इसे पचा पाना मेरे लिए कठिन था, लेकिन मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सभी कुछ किसी वजह से होता है। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट का प्रारूप काफी महत्वपूर्ण है और इसमें कोई बदलाव नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर रहना निराशाजनक है और मैं इस साल टी-20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले सकूंगा, लेकिन मैं सिर्फ 26 साल का हूं और मेरे ख्याल से एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में मेरा सर्वश्रेष्ठ साल आना बाकी है।' गौरतलब है कि आर्चर आखिरी बार भारत के खिलाफ इस साल फरवरी में पांच मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते नजर आए थे। इस समय इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं, जिसकी कमी मेजबान टीम को खल रही है। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें