फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानी पारी का अंत: कोहली बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल मैच खेले, ट्रॉफी जीतने का सपना रह गया अधूरा

Mon, 11 Oct 2021 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

साल 2011 में विराट ने पहली बार आरसीबी की कप्तानी की थी। हालांकि, 2013 में डेनियल विटोरी के कप्तानी से हटने के बाद विराट आरसीबी के नियमित कप्तान बने थे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ बैंगलोर की आईपीएल से विदाई हो गई है। वहीं, विराट का भी यह बतौर कप्तान आखिरी आईपीएल मैच था। 
विज्ञापन


ऐसे में कोहली की बतौर कप्तान आईपीएल से विदाई हार के रूप में हुई है। दरअसल विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के यूएई लेग की शुरुआत में इस बात की घोषणा की थी कि वे आइपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले हैं।

मैच के बाद विराट ने क्या कहा?
मैच के बाद विराट ने कहा कि हमने आखिरी क्षणों तक कोलकाता को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, केकेआर टीम ने बेहतर खेल दिखाया और वह जीत के हकदार थे। कप्तानी छोड़ने के सवाल पर कोहली ने कहा- मैंने हमेशा कोशिश की है कि यहां एक ऐसा माहौल बने, जिसमें युवा आ सकें और पूरी छूट और विश्वास के साथ खेल सकें। यह कुछ ऐसा है जो मैंने भारत के साथ भी किया है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मुझे नहीं पता कि प्रतिक्रिया कैसी रही है, लेकिन मैंने हर बार इस फ्रेंचाइजी को अपना 120 फीसदी दिया है।

कोहली ने कहा- अब कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि एक एक खिलाड़ी के रूप में इस टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगा। अब हमारे पास मौका है कि अगले तीन वर्षों के लिए उन लोगों के साथ फिर से संगठित हों, जो इस टीम को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। मैं निश्चित रूप से आगे भी इसी फ्रेंचाइजी से खेलूंगा। मेरे लिए वफादारी सांसारिक सुखों से ज्यादा मायने रखती है। मैं आईपीएल में खेलने के आखिरी दिन तक आरसीबी में रहूंगा।

2011 में पहली बार कप्तान बने
साल 2011 में विराट ने पहली बार आरसीबी की कप्तानी की थी। हालांकि, 2013 में डेनियल विटोरी के कप्तानी से हटने के बाद विराट आरसीबी के नियमित कप्तान बने थे। इसके बाद से वह अब तक नौ सीजन में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं, लेकिन खिताब नहीं दिला पाए हैं। वहीं, ट्रॉफी के साथ कप्तान के तौर पर विदा लेने की उनकी चाहत भी अधूरी रह गई।

बतौर कप्तान कोहली का रिकॉर्ड
विराट ने आईपीएल में अब तक 140 मैचों में टीम की कमान संभाली है। इनमें से 64 में आरसीबी को जीत मिली। 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैच टाई रहे और चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। 

कोहली ने बतौर कप्तान पांच शतक लगाए
विराट ने आरसीबी के लिए अब तक 207 मैचों में 6823 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में पांच शतक और 42 अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट ने यह सभी शतक कप्तान रहते हुए बनाए। बतौर कप्तान आरसीबी के लिए उन्होंने 140 मैचों में करीब 41.99 की औसत और 133 के स्ट्राइक रेट से 4871 रन बनाए हैं। इसमें 35 अर्धशतक शामिल है।

बतौर कप्तान विराट अपनी टीम को बस 2016 के फाइनल में पहुंचा सके थे। वहीं, नौ सीजन में दो बार (2017 और 2019) में टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी।
 
विज्ञापन

विराट ने दूसरे फेज से पहले क्या कहा था?
विराट ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का एलान करते हुए कहा था- यह मेरे लिए शानदार सफर रहा है। आरसीबी में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कप्तानी करना शानदार अनुभव रहा है। मैं इस मौके पर टीम मैनेजमेंट, कोच, सपोर्ट स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरी आरसीबी परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। इन सभी ने टीम और फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में मदद की है।

विराट ने कहा- यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन फ्रेंचाइजी के बेहतर भविष्य को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है। आरसीबी परिवार मेरे दिल के करीब है और टीम आगे और बेहतर होगी। मैंने पहले भी कहा है और फिर कहता हूं कि क्रिकेट से रिटायरमेंट तक मैं आरसीबी से ही खेलता रहूंगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें