फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs DC Playing 11: दिल्ली को खलेगी पंत की कमी, बेंगलुरु से आज होगा सामना, जानिए दोनों की संभावित प्लेइंग 11

Sun, 12 May 2024 12:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : बेंगलुरु का दिल्ली पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बेंगलुरु ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली ने 11 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। 
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपील 2024 का 62वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर इस मैच में बेंगलुरु को हार मिलती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली हार के बावजूद इस दौड़ में बनी रहेगी। दिल्ली की टीम अंक तालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। 
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
पंत की जगह अक्षर पटेल करेंगे दिल्ली का नेतृत्व
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कमी खलेगी। हालांकि, उनकी जगह अक्षर पटेल को नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। दरअसल, पंत पर स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच का बैन लगा है। ऐसे में माना जा रहा है कि डेविड वॉर्नर की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। पृथ्वी शॉ भी लाइन में खड़े हैं। लगातार छह मैच हारने के बाद आरसीबी ने शानदार वापसी की है। टीम लगातार चार मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। टीम का नेट रनरेट +0.217 है। दिल्ली के खिलाफ मैच में विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, रजत पाटीदार और विल जैक्स का प्रदर्शन अहम होगा। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, यश दयाल और कर्ण शर्मा रंग बिखेर सकते हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
बेंगलुरु का दिल्ली पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बेंगलुरु ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली ने 11 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु का दिल्ली के खिलाफ उच्चतम स्कोर 215 रहा है जबकि सबसे कम स्कोर 137 रन है। वहीं, दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ 196 रन बनाए हैं जबकि सबसे कम स्कोर 95 रन है।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोड़, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्युसन।

दिल्ली कैपिटल्स : जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नाइब, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 62वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है बेंगलुरु और दिल्ली के बीच 62वां  मुकाबला?
बेंगलुरु और दिल्ली के बीच आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला 12 मई यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा बेंगलुरु और दिल्ली के बीच 62वां मैच?
बेंगलुरु और दिल्ली के बीच लीग का 62वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा बेंगलुरु और दिल्ली के बीच मैच?
बेंगलुरु और दिल्ली के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें