फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RR Playing 11: प्लेऑफ में प्रवेश पर राजस्थान की नजर, आज होगी चेन्नई से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

Sun, 12 May 2024 10:50 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Playing 11 Prediction : न्नई के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। दरअसल, गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। फिलहाल सीएसके 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं। 
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइटंस प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल का 61वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर खेलने उतरेगी। इस मैदान पर सीसके का हमेशा से दबदबा रहा है। अगर आज के मैच में चेन्नई जीत हासिल करती है तो राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने से रोक सकती है। 
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। संजू सैमसन की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रविवार को दोपहर में खेले जाने वाले मैच अगर राजस्थान जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। उनके खाते में 18 अंक हो जाएंगे। इसके बाद उनके दो मुकाबले बचेंगे जो कि पंजाब और कोलकाता के खिलाफ खेले जाएंगे। 

चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए करो या मरो की स्थिति
वहीं, चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। दरअसल, गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। फिलहाल सीएसके 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं। उन्हें हर हाल में अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
चेन्नई-राजस्थान के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड्स
दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो चेन्नई और राजस्थान के बीच 28 मैचों में भिड़ंत हुई है। इनमें सीएसके ने 15 मुकाबलों में बाजी मारी है जबकि राजस्थान सिर्फ 13 मैच ही जीत सकी है। राजस्थान के खिलाफ चेन्नई का उच्चतम स्कोर 246 रनों का रहा है और सबसे कम स्कोर 109 रन है। वहीं, राजस्थान ने सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक 223 रन बनाए हैं जबकि 126 उनका सबसे कम स्कोर है। दोनों टीमों के अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को दिल्ली के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जबकि गुजरात ने सीएसके को अपने घर में 35 रनों से पटखनी दी थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL
चेन्नई को खल रही पथिराना और मुस्तफिजुर की कमी
दोनों टीमों के प्रदर्शन पर गौर करें तो राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी क्रम धमाल मचा रहा है। संजू सैमसन, जोस बटलर और रियान पराग अपनी उम्दा फॉर्म के साथ विरोधियों के लिए सिरदर्द बने हैं। वहीं, गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ड और युजवेंद्र चहल का दबदबा है। चेन्नई को मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान की कमी खल रही है। बल्लेबाजी में टीम को संघर्ष करना पड़ रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पा रहा है। 
विज्ञापन

लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स :
रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोईन अली/डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 61वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है चेन्नई और राजस्थान के बीच 61वां  मुकाबला?
चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला 12 मई यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा चेन्नई और राजस्थान के बीच 61वां मैच?
चेन्नई और राजस्थान के बीच लीग का 61वां मैच चेपॉक में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात और चेन्नई के बीच मैच?
चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें