चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
हर्षा ने नए नाम की पुष्टि की
जडेजा ने मैच के बाद कहा, 'मेरे नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है, उम्मीद है कि वे मुझे भी एक नाम देंगे। मैं इस पिच पर अपनी गेंदबाजी का हमेशा लुत्फ उठाता हूं। मैं उम्मीद कर रहा था कि गेंद थोड़ी ग्रिप करे और अगर आप सही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हो तो इससे आपको मदद मिलती है। मेहमान टीमों के लिए इस पिच पर व्यवस्थित होने और योजना बनाने में समय लगता है।' इसके बाद भोगले सोशल मीडिया पर जडेजा के लिए पोस्ट करते हुए उन्हें 'थलपति' करार दिया। हर्षा भोगले ने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि भारत में कोई और मैदान है जहां भीड़ लगभग मैच के बाद के प्रेजेंटेशन शो का भी हिस्सा बन जाती है। मुझे यहां (चेपॉक) आना पसंद है। तो चेन्नई सुपर किंग्स, क्या आप जडेजा को 'क्रिकेट थलपति' का नाम देने जा रहे हैं?
चेन्नई सुपर किंग्स ने हामी भरी
जडेजा ने इस खास नाम के लिए हर्षा को धन्यवाद दिया। इसके कुछ समय बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने इसे आधिकारिक कर दिया। बाद में सीएसके ने जडेजा के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। एक्स पर पांच बार के चैंपियन ने लिखा- 'क्रिकेट थलपति के रूप में पुष्टि।' जडेजा ने सोमवार को धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वह सीएसके के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के मामले में धोनी की बराबरी पर पहुंच गए। दोनों ने सबसे ज्यादा 15-15 बार यह अवॉर्ड जीता है।