फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: टी-20 विश्व कप से पहले राशिद खान को मिली अहम जिम्मेदारी, बने टीम के कप्तान

Tue, 06 Jul 2021 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान को टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान को अहम जिम्मेदारी मिली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें मंगलवार को टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान टीम के उप कप्तान होंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बयान में कहा, 'आलराउंडर राशिद खान को टीम अफगानिस्तान का टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान नियुक्त किया गया है। नजीबुल्लाह जादरान को इस प्रारूप में राष्ट्रीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है।' 

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा, 'खेल के जाने माने वैश्विक चेहरों में से एक राशिद का चयन इस भूमिका के लिए एसीबी अध्यक्ष फरहान यूसेफजई की अगुआई में एसीबी के नेतृत्वकर्ताओं ने उनके अनुभव, वर्षों से राष्ट्रीय टीम के साथ खेलते हुए उनके शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व कौशल को ध्यान में रखते हुए किया है।' टी-20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहे राशिद पहले आफगानिस्तान की टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की अगुआई करने से इनकार करते हुए कह चुके हैं कि उनका मानना है कि नेतृत्वकर्ता की तुलना में एक खिलाड़ी के रूप में वह अधिक उपयोगी हैं। 

22 साल के राशिद को जुलाई 2019 में सभी प्रारूपों में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वन-डे अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अफगानिस्तान की हार के बाद दिसंबर में असगर अफगान ने उनकी जगह ली थी। टी-20 विश्व कप 2021 के ग्रुप बी में अफगानिस्तान को इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। बाकी दो टीमें क्वालीफायर के जरिए आएंगी। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद 2021 टी-20 विश्व कप को हाल में भारत से यूएई स्थानांतरित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें