फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: 'वो बहुत जल्द दिखेंगे', बाबर आजम की वापसी पर कोच जेसन गिलेस्पी ने दिया बड़ा अपडेट, जानें

Thu, 24 Oct 2024 06:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बाबर के अलावा शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को भी टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछली कुछ पारियों में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब वह पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, टीम के कोच जेसन गिलेस्पी को उम्मीद है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज बहुत जल्द टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि 'महान खिलाड़ी' हमेशा खराब दौर से उबरने के तरीके खोज लेते हैं। 
विज्ञापन

पीसीबी ने लिया सख्त फैसला
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बाबर के अलावा शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को भी टीम से बाहर कर दिया गया था। अब टीम के कोच ने उनकी जल्द वापसी की उम्मीद जताई है।

'वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं'
गिलेस्पी ने कहा- मैं इसका उत्तर नहीं दे सकता क्योंकि मैं चयनकर्ता नहीं हूं। लेकिन मैं यही कहूंगा कि बाबर एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। हां, उनके खेल में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि दुनिया भर के कई महान खिलाड़ियों के खेल में कभी न कभी गिरवाट आती है। बाबर आजम टेस्ट की 18 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं बना पाए थे, उसके बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया था।
विज्ञापन

कोच ने जताई वापसी की उम्मीद
गिलेस्पी ने आगे कहा- मुझे पूरा भरोसा है। बाबर सभी प्रारूपों में पाकिस्तान के लिए बहुत सारे रन बनाकर वापसी करेंगे। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह अपने खेल में वास्तव में बहुत मेहनत करते हैं। वह अपनी तैयारी के लिए बहुत सटीक हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अगले कुछ समय में पाकिस्तान के लिए एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें