अश्विन ने इस मामले में शेन वार्न को पीछे छोड़ा, सिर्फ मुरलीधरन और एंडरसन आगे

अमर उजाला

Thu, 24 October 2024

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली

Image Credit : BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अश्विन ने पहली पारी में तीन विकेट झटके, अश्विन ने पहले सत्र में दो, जबकि दूसरे सत्र में एक विकेट अपने नाम किया

Image Credit : PTI

अश्विन इस मैच में कप्तान टॉम लाथम, डेवॉन कॉन्वे और विल यंग को अपना शिकार बनाया  

Image Credit : PTI

अश्विन ने इसके साथ ही घरेलू जमीन पर टेस्ट में 85वीं बार तीन या इससे अधिक विकेट चटकाए और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया

Image Credit : BCCI

वॉर्न ने अपने करियर में टेस्ट में कुल 84वीं बार तीन या इससे अधिक विकेट चटकाए हैं, वहीं मुथैया मुरलीधरन और जेम्स एंडरसन क्रमशः 119 और 92 बार ऐसा कर चुके हैं

Image Credit : PTI

अश्विन ने इसके अलावा टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को भी पीछे छोड़ दिया था

Image Credit : BCCI

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पीछे छोड़ा, टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने

PTI
Read Now