फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pak vs Ireland: पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने खड़े किए सवाल, विश्व कप को लेकर कही ये बात

Sat, 11 May 2024 06:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान टीम हार के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गई है। इससे उसके टी20 विश्व कप की तैयारियों को भी तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
पॉल स्टर्लिंग और बाबर आजम - फोटो : Cricket Ireland
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की हार के बाद पड़ोसी देश में हाहाकार मच गया है। टी20 विश्व कप से पहले बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा भी इस हार के बाद अपनी नाराजगी व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक सके। रमीज ने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम के इस प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। 
विज्ञापन

पाकिस्तान पर भारी पड़ी बलबिरनी की पारी 
डबलिन में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। सईम अयूब ने 45, बाबर आजम ने 57 और इफ्तिकार अहमद ने 37 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया।  जवाब में आयरलैंड ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में एंड्रयू बलबिरनी ने 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2007 के बाद आयरलैंड ने पहली बार पाकिस्तान को हराया है।

टी20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसका पाकिस्तान
पाकिस्तान टीम हार के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गई है। इससे उसके टी20 विश्व कप की तैयारियों को भी तगड़ा झटका लगा है। रमीज राजा ने टीम की कमियों को लेकर सवाल उठाए और साथ ही लगातार कप्तानी में बदलाव और टीम संयोजन पर भी सवाल खड़े किए। 

'टीम की शारीरिक भाषा कमजोर दिखी'
रमीज राजा ने कहा, 'आप आयरलैंड के खिलाफ हार का बचाव नहीं कर सकते। टीम की शारीरिक भाषा कमजोर दिखी और आपने ऐसे संजोयन रखे जो टीम को प्रभावित कर रहे हैं।' पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइन अप को लेकर चिंता जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने मध्यक्रम में निरंतरता की कमी पर भी अपनी राय व्यक्त की। रमीज राजा ने साथ ही शीर्ष स्तर पर टीम की क्षमता पर भी सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन

'पाकिस्तान कैसे जीतेगा विश्व कप'
रमीज राजा ने कहा, पाकिस्तान किस तरह विश्व कप जीतेगा। आपको टीम की क्षमता के बारे में पता है और आप भारत या ऑस्ट्रेलिया की तरह खेलना चाहते हैं और ट्रेविस हेड जैसा बल्लेबाज बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें