लॉर्ड्स पर खेलेंगे आखिरी टेस्ट
एंडरसन ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस साल जुलाई में लॉर्ड्स पर होना वाला टेस्ट मेरा इस प्रारूप का अंतिम मैच होगा। अपने देश के लिए 20 वर्षों तक खेलना मेरे लिए शानदार सफर रहा है। जब मैं बच्चा था तब से यह खेल खेलना चाहता था। मैं इंग्लैंड के लिए मैदान पर उतरना मिस करूंगा। लेकिन मुझे पता है कि यह आगे बढ़ने का यह सही समय है और अन्य लोगों को उनके सपने पूरे करने देना है क्योंकि इससे अच्छा अहसास कुछ नहीं होता।
उन्होंने कहा, मैं यह सब डेनिएला, लोला, रुबी और मेरे माता-पिता के समर्थन के बिना नहीं कर सकता था। मैं इन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके अलावा कोच, खिलाड़ियों का भी आभार व्यक्त करता हूं जो मेरे साथ रहे। मैं जीवन में आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं। इतने सालों तक मेरा समर्थन करने के लिए सभी को धन्यवाद। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है।