फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: हैरी बने मुल्तान के सुल्तान, ब्रूक ने तिहरा और रूट ने दोहरा शतक जड़ा, इंग्लैंड 823/7

Thu, 10 Oct 2024 12:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

जो रूट और हैरी ब्रूक फिलहाल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 400 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने अपने-अपने दोहरे शतक लगा लिए हैं।
विज्ञापन
रूट-ब्रूक - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले का आज चौथा दिन है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 823 रन बनाकर पारी घोषित की। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 317 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका पहला तिहरा शतक था। वहीं, जो रूट ने मुल्तान में करियर की सर्वश्रेष्ठ 262 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

ब्रूक का तिहरा शतक टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। इससे पहले सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने 300 रन बनाए थे। ब्रूक एक पारी में 300 से अधिक रन बनाने वाले छठे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए। रूट के साथ उनकी साझेदारी ने इंग्लैंड के लिए रीढ़ की हड्डी का काम किया। दोनों ने मुल्तान की सपाट पिच पर पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इंग्लैंड ने 267 रनों की शानदार बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी। पहली पारी में पाकिस्तान ने 556 रनों का स्कोर खड़ा किया था। अब उन्हें मैच बचाने के लिए एक कठिन चुनौती का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाए, पाकिस्तान के खिलाफ उनका सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। विंडीज टीम ने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट पर 790 रन बनाए। 

टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
  • 952/6d - श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो, 1997
  • 903/7d - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938
  • 849 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 1930
  • 823/7d - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024*
  • 790/3d - वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, किंग्स्टन, 1958
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें