फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup: 'भारत में 2023 में हुए विश्व कप से 1.39 अरब डॉलर का आर्थिक प्रभाव पैदा हुआ', ICC का बड़ा बयान

Wed, 11 Sep 2024 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनडे विश्व कप को रिकॉर्ड 12 लाख 50 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में देखा और इनमें से लगभग 75 प्रतिशत लोग पहली बार आईसीसी का 50 ओवर का मुकाबला देखने पहुंचे।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2023 में हुए वनडे विश्व कप से 1.39 अरब डॉलर का ‘आर्थिक प्रभाव’ पैदा हुआ जिसमें सबसे अधिक लाभ पर्यटन क्षेत्र को हुआ। नीलसन द्वारा आईसीसी के लिए किए गए आर्थिक प्रभाव आकलन में दावा किया गया है कि पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अब तक का सबसे बड़ा वनडे विश्व कप था।
विज्ञापन

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी का बयान

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने एक बयान में कहा, 'आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ने क्रिकेट की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन किया है जिससे भारत को 1.39 अरब डॉलर (11,637 करोड़ रुपये) का आर्थिक लाभ हुआ है।' ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के विजयी अभियान पर विराम लगाते हुए रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता।

आईसीसी ने इस बात का जिक्र नहीं किया है

आईसीसी के बयान में कहा गया है, 'मेजबान शहरों में पर्यटन के क्षेत्र में 86 करोड़ 14 लाख डॉलर का राजस्व सृजन हुआ जिसमें आवास, यात्रा, परिवहन और खाद्य एवं पेय पदार्थ शामिल हैं क्योंकि मैचों के लिए बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक पहुंचे।' हालांति, आईसीसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रिपोर्ट में जिन आंकड़ों का जिक्र किया गया वह वास्तविक राजस्व है या नहीं।

75 प्रतिशत लोग पहली बार वनडे मैचच देखने पहुंचे

रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनडे विश्व कप को रिकॉर्ड 12 लाख 50 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में देखा और इनमें से लगभग 75 प्रतिशत लोग पहली बार आईसीसी का 50 ओवर का मुकाबला देखने पहुंचे। आईसीसी के बयान के अनुसार, 'जिन अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों से बात की गई उनमें से 55 प्रतिशत पहले भी नियमित रूप से भारत का दौरा कर चुके थे जबकि विश्व कप के कारण 19 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों ने पहली बार भारत का दौरा किया।'
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने कई पर्यटन स्थलों का दौरा भी किया

बयान में कहा गया, 'अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने अपने प्रवास के दौरान कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया जिससे 28 करोड़ 12 लाख डॉलर का आर्थिक प्रभाव पड़ा और लगभग 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे भविष्य में अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पर्यटन स्थल के रूप में भारत की सिफारिश करेंगे जिससे भारत की वैश्विक छवि और बेहतर होगी।' रिपोर्ट में कहा गया है कि टूर्नामेंट के आयोजन में प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ-साथ आतिथ्य क्षेत्र के अन्य संगठनों द्वारा 48,000 से अधिक पूर्ण और अंशकालिक नौकरियां सृजित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें