फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत-पाक मैच के टिकट हासिल करने का आखिरी मौका, बीसीसीआई जारी कर रहा 14,000 टिकट; जानें कैसे खरीदें

Sun, 08 Oct 2023 09:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के महामुकाबले की लोकप्रियता ने बीसीसीआई को अहमदाबाद में 14 अक्तूबर को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए 14,000 टिकट जारी करने के लिए मजबूर कर दिया है।
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। शुरुआती चार मुकाबलों में जमकर रन बरसे हैं और मेजबान भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। हालांकि, दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का इंतजार है। इस मैच के लोकप्रियता ने बीसीसीआई को 14,000 अतिरिक्त टिकट जारी करने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की लोकप्रियता ने 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए 14,000 टिकट जारी करने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत और पाकिस्तान अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे। इस मुकाबले के लिए टिकटों की मांग बहुत ज्यादा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों प्रतिद्वंद्वी कोलकाता में 2016 विश्व टी20 मुकाबले के बाद भारत में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जिसे मेजबान टीम ने जीता था।



बोर्ड ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा, "बीसीसीआई ने 14 अक्तूबर, 2023 को अहमदाबाद में होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए 14,000 टिकट जारी करने की घोषणा की है। मैच के टिकटों की बिक्री आठ अक्तूबर 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फैंस आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।" 
विज्ञापन


गुरुवार को यहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच देखने के लिए 47,000 लोग स्टेडियम पहुंचे थे। जो कि विश्व कप के उद्घाटन मैच के लिए दर्ज की गई सबसे अधिक उपस्थिति थी। हालांकि, अहमदाबाद के मैदान की दर्शक क्षमता 1,30,000 है। मेजबान भारत रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नीदरलैंड को हरा चुकी है। भारत और पाकिस्तान विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने पहले मैच में काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें