फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: 'बुमराह वापसी के बाद अधिक खतरनाक हो गए हैं', न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने कही बड़ी बात

Wed, 21 Aug 2024 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चोट के कारण पिछले साल बुमराह अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे और उन्होंने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद पिछले साल अगस्त से मैदान पर वापसी की थी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के बाद से और भी अधिक खतरनाक हो गए हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। हालांकि, चोट के कारण पिछले साल बुमराह अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे और उन्होंने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद पिछले साल अगस्त से मैदान पर वापसी की थी। उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने पिछले पांच-छह वर्षों में सभी प्रारूपों में खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था। मालूम हो कि बुमराह ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

'बुमराह मौजूदा समय में तीनों प्रारूपों में शानदार हैं'
साउथी ने बुधवार को कहा, सबसे पहले तो बड़ी चोट से उबरकर वापसी करना और बुमराह तो पहले से भी बेहतर हो गया है। इसके अलावा कई प्रारूपों में खेलना भी कई बार मुश्किल हो सकता है। ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम है। वह शायद अधिक अनुभवी है, अपने खेल को थोड़ा और समझता है। शायद उसने चोट के बाद तरोताजा होकर वापसी की है। हम तीनों प्रारूपों में बुमराह का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं। वह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार है। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई और है, वह तीनों प्रारूपों में जबरदस्त हैं। 
विज्ञापन

अक्टूबर में भारत का दौरा करेगी न्यूजीलैंड
साउथी ने न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड के साथ उपमहाद्वीप में कुछ टेस्ट मैचों में नहीं खेलने की संभावना पर चर्चा की। न्यूजीलैंड की टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। साउथी की टीम इसके बाद अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत लौटेगी जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ स्वदेश में तीन टेस्ट खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें