फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Semifinal: 'बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा', भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मुंबई पुलिस को मिली धमकी

Wed, 15 Nov 2023 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी के बाद पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम, जहां बुधवार दोपहर दो बजे मैच शुरू होने वाला है और आसपास के इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को शहर में मैच के दौरान संभावित व्यवधान के बारे में सोशल मीडिया पर एक संदेश मिलने के बाद जांच शुरू की है। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। यह धमकी मंगलवार को मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की गई थी। अधिकारी ने कहा कि इसमें बंदूक, हथगोले और गोलियों की तस्वीर भी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी के बाद पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम, जहां बुधवार दोपहर दो बजे मैच शुरू होने वाला है और आसपास के इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया गया है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने कहा- एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजा कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शख्स ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।
विज्ञापन

मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सात पुलिस उपायुक्त, 200 अधिकारी और 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम के सभी गेटों के सामने पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से पेन, पेंसिल, मार्कर, कोरा कागज, बैनर, पोस्टर, बैग, सिक्के के साथ-साथ पावर बैंक और ज्वलनशील पदार्थ स्टेडियम में ले जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें