फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: खुद कार ड्राइव कर रोहित को वानखेड़े लेकर गए आकाश अंबानी, देखें वीडियो

Thu, 11 Apr 2024 01:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में पिछले कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, मुंबई ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा टीम के साथ जोड़ा था। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के सह-मालिका आकाश अंबानी टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ नजर आए। आकाश खुद कार ड्राइव कर रोहित को वानखेड़े स्टेडियम लेकर गए जहां मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के साथ होना है। आकाश अंबानी का कार चलाकर रोहित को साथ बैठा कर ले जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आकाश कार की स्टेयरिंग संभाले हुए हैं, जबकि रोहित उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन


रोहित से छीनी गई थी कप्तानी
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में पिछले कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, मुंबई ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा टीम के साथ जोड़ा था। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे और उन्होंने यहीं से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि 2022 सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था और गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा और कप्तान बनाया था। हार्दिक का गुजरात के साथ दो साल का सफर काफी अच्छा रहा था। हार्दिक ने 2022 में अपनी कप्तानी में टीम को विजेता बनाया था, जबकि पिछले साल टीम उपविजेता रही थी। यही कारण था कि मुंबई ने एक बार फिर हार्दिक पर दिलचस्पी दिखाई और उन्हें गुजरात के साथ ट्रेड किया। मामला यहां तक तो ठीक था, पर मुंबई ने नीलामी के बाद रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया जिस पर विवाद बढ़ता ही चला गया। रोहित के फैंस हार्दिक को कमान सौंपे जाने से नाराज थे। ऐसी खबरें आई थी कि रोहित और हार्दिक के बीच भी सब ठीक नहीं चल रहा है और रोहित हार्दिक की कप्तानी से नाराज हैं और टीम का साथ छोड़ सकते हैं। 



क्या यह रोहित को मनाने की कोशिश है?
आकाश अंबानी और रोहित जिस तरह एक साथ कार में नजर आए उससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मुंबई टीम प्रबंधन नाराज बताए जा रहे रोहित को मनाने की कोशिश कर रहा है? इस बात पर भी चर्चा का बाजार गर्म है कि भविष्य में टीम में रोहित की भूमिका क्या होगी? इन चर्चाओं के बीच आकाश और रोहित के बीच पहले भी जुगलबंदी देखने मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद आकाश और रोहित बातचीत करते दिखे थे। मालूम हो कि हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ उस मुकाबले में 277 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं रोहित
रोहित आईपीएल के मौजूदा सीजन में आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित का इस सीजन पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 171.01 का रहा है। हालांकि वह अबतक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं, लेकिन उनके नाम चार मैचों में 118 रन हैं। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के पिछले मुकाबले में 27 गेंदों पर 49 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें