फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का इंग्लैंड दौरा समाप्त: मुंबई-सीएसके और पंजाब के खिलाड़ी वाणिज्यिक उड़ान से पहुंचेंगे दुबई

Fri, 10 Sep 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ शनिवार को मैनचेस्टर से दुबई के लिए रवाना होंगे। इनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स भी दोनों देशों के अपने खिलाड़ियों को वाणिज्यिक (व्यावसायिक) विमान से यूएई लाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : ट्विटर @ipl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द किया जा चुका है। इसके साथ ही भारतीय टीम का इंग्लैंड का लंबा दौरा भी समाप्त हो चुका है। अब सभी की निगाह 9 दिन बाद यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल के 14वें सीजने के दूसरे चरण पर है। 

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ शनिवार को मैनचेस्टर से दुबई के लिए रवाना होंगे। इनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स भी दोनों देशों के अपने खिलाड़ियों को वाणिज्यिक (व्यावसायिक) विमान से यूएई लाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि इससे पहले एक चार्टर्ड विमान से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट में शामिल खिलाड़ियों को 15 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई लाने की योजना बनाई थी। लेकिन भारतीय दल में कोविड-19 के प्रकोप के कारण पांचवां टेस्ट शुक्रवार को रद्द हो गया, जिसके बाद परिस्थितियां बदल गई।

विज्ञापन

रोहित के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अपने-अपने परिवारों के साथ मैनचेस्टर से दुबई रवाना होंगे। जबकि रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर, मोईन अली और सैम करन इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उस सीएसके की टीम का हिस्सा हैं, जिसने 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग (के दूसरे चरण) से पहले ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। अन्य खिलाड़ियों में पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी और डेविड मलान मैनचेस्टर में हैं।

आईपीएल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘टेस्ट मैच रद्द होने के बाद से बीसीसीआई किसी चार्टर विमान की व्यवस्था नहीं कर रहा है। इसलिए हर फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी यात्रा की व्यवस्था कर रही है। चूंकि वे सभी वाणिज्यिक उड़ान का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें छह दिनों तक होटल के कमरे में पृथकवास रहना होगा।’
विज्ञापन

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय दल में कोविड-19 के प्रकोप से पहले की योजना के मुताबिक बीसीसीआई के चार्टर्ड विमान से आने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के बायो-बबल से यूएई के बायो बबल (जैव-सुरक्षित) में शामिल होते।

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘चार्टर्ड विमान की अब कोई संभावना नहीं है। हम कोशिश कर रहे हैं कि कल व्यावसायिक उड़ान के लिए उनके टिकट हो जाएं। जब वे यहां पहुंचेंगे तो बाकी खिलाड़ियों की तरह छह दिन तक पृथकवास में रहेंगे।’

पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि हमारे खिलाड़ी कल मैनचेस्टर से उड़ान भरेंगे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें