फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami: पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और मैच फिक्सिंग के आरोपों से परेशान शमी ने किया था खुदकुशी का प्रयास, खुलासा

Wed, 24 Jul 2024 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी की पत्नी हसीन जहां ने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मार्च 2018 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। वहीं, टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे थे, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सर्जरी के बाद इन दिनों राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्हें टेस्ट बॉल के साथ मैदान पर प्रैक्टिस करते भी देखा गया था। माना जा रहा है कि वह आगामी टेस्ट सीजन में वापसी कर सकते हैं। इस बीच उनके खास दोस्त उमेश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्टार गेंदबाद के करियर और निजी जीवन के दुखद दौर के बारे में बताया। शमी के दोस्त ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन

पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल,  शमी की पत्नी हसीन जहां ने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मार्च 2018 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। वहीं, टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे थे, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। इससे परेशान होकर तेज गेंदबाज ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और वनडे विश्व कप 2023 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके अपने प्रशंसकों का दिल वापस जीत लिया।

खास दोस्त ने की तेज गेंदबाज के बुरे दौर पर बात
हाल ही में शमी के दोस्त उमेश कुमार  शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट 'अनप्लग्ड' पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज के जीवन के बुरे दौर पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "उस दौरान शमी हर चीज से लड़ रहे थे। वह मेरे साथ मेरे घर में रहते थे। लेकिन जब पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के आरोप सामने आए और उस रात जांच हुई, तो वह टूट गए। उन्होंने कहा कि मैं सब कुछ बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन अपने देश के साथ विश्वासघात के आरोपों को नहीं।"
विज्ञापन

शमी ने किया था आत्महत्या का प्रयास
उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य उमेश ने आगे बताया कि शमी ने आत्महत्या का भी प्रयास किया था। उन्होंने आगे कहा, "खबरों में यह भी आया कि वह उस रात कुछ बड़ा करना चाहता था (आत्महत्या)। सुबह करीब 4 बजे मैं पानी पीने के लिए उठा। मैं रसोई की ओर जा रहा था, तभी मैंने देखा कि वह बालकनी में खड़ा था। हम 19वीं मंजिल पर रह रहे थे। मुझे समझ में आ गया कि क्या हुआ था। मुझे लगता है कि शमी के करियर की वह रात सबसे लंबी थी। बाद में, एक दिन, जब हम बात कर रहे थे, तो उसके फोन पर एक संदेश आया जिसमें कहा गया था कि उसे मामले की जांच कर रही समिति से क्लीन चिट मिल गई है। शायद वह उस दिन इतना खुश था जितना कि वह विश्व कप जीतकर नहीं होता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें