फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: अंकतालिका में नंबर-1 पर दिल्ली, मोहम्मद कैफ बोले- पहला मैच काफी अहम

Wed, 15 Sep 2021 04:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में टीम के लिए पहला मैच काफी अहम होगा। उन्होंने कहा कि पहले मैच के प्रदर्शन से ही अंकतालिका में नंबर-1 पर काबिज उनकी टीम की लय बनेगी। कैफ ने कहा, 'आईपीएल के पहले चरण के बाद लंबा ब्रेक हो गया लेकिन हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे अधिकांश खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास संतुलित टीम है क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी हैं । पहला मैच काफी अहम होगा। इससे हमारी लय बनेगी। कैफ ने कहा कि लीग यूएई में होने से कई खिलाड़ियों की भूमिका बदल सकती है।

विज्ञापन


कई खिलाड़ियों की बदल सकती है भूमिका 
उन्होंने कहा, 'हमने भारत में अच्छा खेला और अब उस प्रदर्शन को यूएई में बरकरार रखना है। कुछ खिलाड़ियों की भूमिका बदल सकती है क्योंकि यहां हालात अलग हैं। हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी और हालात के अनुकूल ढलना होगा।' कंधे की चोट के कारण पहले चरण से बाहर रहे श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। कैफ ने कहा, 'टीम में बहुत बदलाव नहीं हुए हैं लेकिन सबसे अच्छी बात है कि श्रेयस की वापसी हुई है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उसका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।'

दिल्ला का पहला मुकाबला हैदराबाद से
भारत में बढते कोरोना मामलों के कारण मई में स्थगित आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। अंकतालिका में दिल्ली इस समय आठ मैचों में 12 अंक लेकर शीर्ष पर है। दिल्ली का सामना 22 सितंबर को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें