फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए अंपायर पैनल का एलान, जानें कौन होंगे मैच रेफरी

Tue, 13 Jul 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत और श्रीलंका सीरीज में मैदानी अंपायरों की अगुवाई आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर कुमार धर्मसेना करेंगे।
विज्ञापन
कुमार धर्मसेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व क्रिकेट के सबसे अनुभवी मैच रेफरी रंजन मदुगले भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से शुरू हो रही छह मैचों (तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय) की सीमित ओवरों की श्रृंखला में भी यह भूमिका निभाएंगे। श्रीलंका के पूर्व कप्तान मदुगले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के मुख्य मैच रेफरी हैं। सीरीज में मैदानी अंपायरों की अगुवाई आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर कुमार धर्मसेना करेंगे। कोरोना के दौर में जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू हुआ है, आईसीसी ने घरेलू बोर्डों को अपने स्वयं के मैच रेफरी और अंपायर रखने की अनुमति दी है ताकि यात्रा और साजो सामान संबंधी अन्य चीजों में कटौती की जा सके। धर्मसेना को आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर लिंडन हैनिबल, प्रगीथ रामबुकवेला, रवदींद्र विमलासिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे की मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन वनडे 18, 20 और 23 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं, तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से होगी। दूसरा और तीसरा टी-20 क्रमशः  27 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे। श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। टीम की कमान शिखर धवन को हाथों में है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। श्रृंखला के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें