फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: मार्नस लाबुशेन की नजर में यह भारतीय है सबसे दिलचस्प खिलाड़ी, हेजलवुड और हेड ने भी रखी राय

Tue, 01 Oct 2024 07:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। पंत तीसरी बार टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जाएंगे और वह इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। दोनों ही टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। भारत ने पिछले दो मौकों पर ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीती है और उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की काफी सराहना की। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। पंत तीसरी बार टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जाएंगे और वह इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लाबुशेन पंत से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने इस भारतीय खिलाड़ी को टीम का सबसे दिलचस्प खिलाड़ी बताया है। लाबुशेन ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, मुझे ऋषभ पंत काफी दिलचस्प लगता है। वह काफी हंसमुख है और सही भावना से खेलता है।

सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत ने की है वापसी
पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्होंने इस साल आईपीएल से करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी की थी। पंत ने वापसी के बाद आईपीएल में प्रभावित किया था जिससे उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला था। इसके बाद पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से लाल गेंद के प्रारूप में 632 दिनों बाद वापसी की थी। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था।  
विज्ञापन

हेजलवुड और स्मिथ को जडेजा से होती है चिढ़
स्टीव स्मिथ और जोश हेजलवुड से पूछा गया कि भारतीय टीम के किस खिलाड़ी से उन्हें सबसे ज्यादा चिढ़ होती है तो उन्होंने रवींद्र जडेजा का नाम लिया। उन्होंने कहा, मैं मैदान पर जडेजा से काफी चिढ़ जाता हूं क्योंकि वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। वह रन बनाएगा या विकेट लेगा या शानदार कैच लपक लेगा। कई बार चिढ़ हो जाती है।

आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को विराट कोहली सबसे ज्यादा दिलचस्प लगते हैं। उन्होंने कहा, बहुत लोग विराट कोहली का नाम लेंगे क्योंकि वह इतना दिलचस्प खिलाड़ी है। वह हमेशा रन बनाता है और उसमें जबर्दस्त ऊर्जा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें