फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष पांडे का धमाका, सिर्फ चौके-छक्के से ही जड़ा शतक

Tue, 12 Nov 2019 02:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने देश में खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ताबड़तोड़ अंदाज में चौके-छक्कों बरसात कर दी हैं। मनीष पांडे की आक्रमकता का अंदाज आप इससे ही लगा सकते हैं कि उन्होंने 129 में से 108 रन छक्के-चौकों से ही बना डाले। पांडे ने मंगलवार को सर्विसेस के खिलाफ खेले मुकाबले में मात्र 54 गेंदों में 129 रन जड़ दिए। मनीष पांडे आखिर तक नाबाद रहे और उन्होंने कर्नाटक का स्कोर 20 ओवर में 250 रनों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

2 of 4
मनीष पांडे - फोटो : social media
अपनी 129 रन की शतकीय पारी में मनीष पांडे ने 12 चौके और 10 छक्के लगाए। इस तरह से उन्होंने 108 रन चौके और छक्कों से जोड़े हैं। बहुत कम मौकों पर ऐसा देखा जाता है जब कोई बल्लेबाज टी-20 मैच में इतने चौके और छक्के लगाए।    
विज्ञापन

3 of 4
मनीष पांडे - फोटो : social Media
मनीष पांडे का घरेलू यह टी-20 क्रिकेट में ये दूसरा शतक है। उन्होंने आईपीएल में भी एक शतक ठोका है। आईपीएल में शतक लगाने वाले मनीष पांडे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मनीष/राहुल - फोटो : social media
बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में पांडे ने 13 गेंदों में 22 रन बना कर भारतीय टीम के स्कोर को 174 पर पहुंचाया था। मालूम हो कि मनीष पांडे ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी जमकर रन बनाए थे। पांडे ने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 9 पारियों में 525 रन ठोके थे, जिसमें उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें