फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 530 करोड़ रुपए की लागत से बना लखनऊ का 'अटल' स्टेडियम, जानिए इसकी खूबियां

Tue, 06 Nov 2018 12:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ekana stadium
विज्ञापन

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को होने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बेहद खास है। यह मुकाबला लखनऊ के नवनिर्मित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि लखनऊ में 24 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। इससे पहले 1994 में भारत और श्रीलंका के बीच यहां टेस्ट मैच खेला गया था। 

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाना है, लिहाजा भारत-विंडीज मैच स्टेडियम का घोषित उद्घाटन होगा। यह स्टेडियम कई मायनों में विशेष हैं। यहां की खूबियां हर क्रिकेट फैन जरूर जानना चाहेगा।

स्टेडियम से जुड़ी खास बातें: 

50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम। करीब 30 एकड़ में बना। 

भारत की तीसरा जबकि विश्व का छठा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम।

5 हजार दो पहिया और 1 हजार कार पार्किंग

करीब 530 करोड़ की लागत से बना है स्टेडियम

40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉयलेट

6 फ्लड लाइटें और एलईडी स्क्रीन से सजा है मैदान

खिलाड़ियों के लिए फाइव स्टार ड्रेसिंग रूम बना है

बारिश का नहीं होगा कोई असर

ekana cricket stadium lucknow - फोटो : amar ujala
लखनऊ के स्टेडियम की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अगर बारिश होती भी है तो फैंस को निराश होकर घर नहीं लौटना पड़ेगा बल्कि कुछ ही देर में मैच दोबारा शुरू होते देख सकेंगे। दरअसल, ग्राउंड और दर्शक दीर्घा के बीच करीब 10 फीट चौड़ी जगह छोड़ी गई है, जिससे पानी फौरन निकल जाएगा और 15 मिनट के अंदर ही मैदान को खेल के लिए तैयार किया जा सकेगा। 

स्टेडियम में बंदोबस्त भी अच्छा किया है। बैठने के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए गए हैं। इसमें आईसीसी, पवेलियन, कमेंटेटर, मीडिया सेंटर, कॉर्पोरेट, वीवीआईपी, वीआईपी, कैमरा, अंपायर और आम दर्शक बॉक्स बने हुए हैं। 

खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधा

टीम इंडिया - फोटो : amar ujala
अटल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए भी विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। इसमें स्टीम बाथ, आइस बॉक्स जैसी सुविधाओं के साथ ही 40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉयलेट, 50 छोटे कैफेटेरिया, तीन 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले रेस्टोरेंट बने हुए हैं। स्टेडियम में जिम, रिहैब सेंटर, गेस्ट हाउस और स्पोर्ट्स एकेडमी भी है। 

डोप टेस्ट की सुविधा

डोपिंग - फोटो : Google Plus
खेल में डोपिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में एक लैब का भी निर्माण किया गया है। जरूरत पड़ने पर तुरंत डोप जांच कराई जा सकेगी। स्टेडियम में क्रिकेट के अलावा, स्क्वाश, बास्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल ग्राउंड, कबड्डी एरीना, मुक्केबाजी और रेसलिंग रिंग भी बनी है। इस स्टेडियम में ट्रैक एंड फील्ड व फुटबॉल ग्राउंड भी बनाकर खेला जा सकता है। 
विज्ञापन

लखनऊ की पिच में यहां की मिट्टी का हुआ इस्तेमाल

cricket ball
अटल स्टेडियम के एमडी उदय सिन्हा के मुताबिक यहां की पिच दो तरह की मिट्टी से तैयार की गई है। इसके लिए खास तौर पर महाराष्ट्र और ओडिशा से मिट्टी मंगाई गई है। स्टेडियम में चार पिच लाल मिट्टी से बनी जबकि एक पिच में काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें