फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: टीम इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 आज, कब-कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Tue, 06 Nov 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
krunal pandya
विज्ञापन

टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज को पहले मैच में पांच विकेट से मात दी। अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया मंगलवार को लखनऊ में खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी इसी लय को जारी रखने के इरादे से मैदान संभालेगी।

विज्ञापन


वहीं वेस्टइंडीज से भी जोरदार वापसी की उम्मीद है। बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मंगलवार को लखनऊ के 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' में खेला जाएगा।

टीम इंडिया ने विंडीज को टेस्ट सीरीज में पहले 2-0 से मात दी। इसके बाद वन-डे सीरीज में मेन इन ब्ल्यू ने 3-1 से अपने नाम की। कोलकाता के ईडन गार्डंस पर रविवार को खेले गए मुकाबले में वर्ल्ड टी20 चैंपियन विंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन


मेहमान टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास किया और टीम इंडिया के चार विकेट केवल 54 रन पर पवेलियन भेज दिए थे। मगर दिनेश कार्तिक और डेब्यू करने वाले क्रुणाल पांड्या ने टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई। ईडन पर जीत से पहले टीम इंडिया ने आखिरी बार वेस्टइंडीज को 23 मार्च 2014 को मात दी थी। तब बांग्लादेश में वर्ल्ड टी20 खेला जा रहा था। टीम इंडिया की यह जीत नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में हुई।

किस समय पर शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच

team india
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मंगलवार को लखनऊ के 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' में खेला जाएगा। पहले इस स्टेडियम का नाम इकाना स्टेडियम था, जो मैच से ठीक एक दिन पहले बदल दिया गया।

भारत और वेस्टइंडीज के मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा और लाइव स्ट्रीम कैसे देखें?

टीम इंडिया - फोटो : ICC
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच का रोमांच अंग्रेजी कमेंट्री वालों के लिए स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी पर उपलब्ध रहेगा। हिंदी कमेंट्री में दिलचस्पी रखने वाले स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर मैच देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाले हॉटस्टार, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

ऋषभ पंत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला लखनऊ के 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' में खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे मैच की ऑनलाइन लाइव अपडेट्स कहां देख सकते हैं?

रोहित शर्मा - फोटो : file
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का लाइव ब्लॉग और मैच से संबंधित खबरें आप अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ सकते हैं। https://www.amarujala.com/cricket
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें