उत्तर प्रदेश को क्रिकेट के रोमांच से सराबोर करने के लिए लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला की ओर से राजधानी लखनऊ में LLCTEN-10 का आयोजन दिसम्बर महीने में होने जा रहा है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर-मैनेजर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में एलएलसी टेन-10 की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
इस लीग में मुरादाबाद की वेंकटेस्वरा लायन्स के अलावा नोएडा जीएल बजाज सुपर किंग्स, जीएल बजाज नाइट राइडर्स आगरा, केरासा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ मार्वल्स, बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी व रेडचीफ कानपुर टीमों की घोषणा की जा चुकी है। श्रीनगर में ट्रॉफी अनावरण के मौके पर वेंकटेस्वरा माइटी वॉरियर्स के मालिक डॉ. सुधीर गिरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए वेंकटेस्वरा एजुकेशन एलएलसी टेन-10 के साथ आया है। आने वाले महीनों में एलएलसी टेन-10, क्रिकेट जगत में एक नया रोमांच लेकर आएगा। इस लीग की टीमों को क्रिस गेल, ब्रेटली, मो. कैफ, इरफान पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का मार्गदर्शन मिलेगा।