फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: केकेआर के इस सदस्य ने माना, गंभीर का ना होना टीम के लिए चुनौती, बेहतर करने की जताई उम्मीद

Thu, 11 Jul 2024 08:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर के मुख्य कोच बनने से केकेआर और भारतीय टीम दोनों ही बदलाव के दौर से गुजरेंगी। केकेआर को अपनी अगुआई में 2012 और 2014 में दो खिताब दिलाने वाले गंभीर ने बतौर मेंटर 2024 में फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाया था। केकेआर ने इस तरह खिताब का 10 साल का सूखा भी समाप्त किया था।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह भारत के अगले मुख्य कोच बन गए हैं। गंभीर आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर थे, लेकिन उन्हें अब यह पद छोड़ना होगा। गंभीर ने पहले अपनी कप्तानी और अब मेंटर के तौर पर केकेआर को सफलता दिलाई जिससे तीन बार की चैंपियन इस टीम को उनकी कमी खलेगी। अब कोलकाता के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने भी इस पर जोर दिया और कहा कि गंभीर के टीम में ना होने से हमारे लिए चुनौती होगी। 
विज्ञापन

केकेआर ने समाप्त किया था 10 साल का खिताबी सूखा 
गंभीर के मुख्य कोच बनने से केकेआर और भारतीय टीम दोनों ही बदलाव के दौर से गुजरेंगी। केकेआर को अपनी अगुआई में 2012 और 2014 में दो खिताब दिलाने वाले गंभीर ने बतौर मेंटर 2024 में फ्रेंचाइजी को खिताब दिलाया था। केकेआर ने इस तरह खिताब का 10 साल का सूखा भी समाप्त किया था। केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान ने गंभीर के मेंटर बनाए जाने पर उनसे कहा था, 'यह आपकी फ्रेंचाइजी है, इसे बना दो या बिगाड़ दो।' इस बीच दोनों के बीच क्रिकेट से संबंधित कोई बात नहीं हुई और गंभीर टीम को आईपीएल 2024 विजेता बनाने में सफल रहे थे।

गंभीर के मुख्य कोच बनने पर क्या बोले  चंद्रकांत पंडित?
कोचिंग के अपने अनुभव की वजह से गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे और मंगलवार को इस पद पर विराजमान हुए। केकेआर के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित की भी केकेआर को विजेता बनाने में अहम भूमिका रही और उनके फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध का एक साल और बचा है। अब केकेआर गंभीर के बिना होगी जिसे पंडित ने बड़ी चुनौती करार दिया। पंडित ने कहा,  हम आईपीएल में बतौर गत चैंपियन प्रवेश करेंगे जो बड़ी चीज होगी। हर साल जब जिस भी टूर्नामेंट में खेलते हो, कोचों, सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हर किसी ने योगदान दिया। इसी तरह गौतम कप्तान और मेंटर के तौर पर अपार अनुभव के साथ आए जिससे भी टीम को मदद मिली। निश्चित रूप से कप्तानी और खिलाड़ियों के मेंटर के तौर पर टीम को काफी मदद मिली। अब आगे बड़ी चुनौती होगी और हमारे लिए जिम्मेदारी होगी, लेकिन मुझे पता है कि हम अच्छा काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें