केएल राहुल
अगले ओवर में राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स की सबसे अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की जमकर धुनाई की और पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाते हुए सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने मिश्रा के ओवर की पहली गेंद पर चौका, फिर दूसरी व तीसरी गेंद पर छक्के, इसके बाद चौथी व पांचवीं गेंद पर चौके जमाकर रिकॉर्ड स्थापित किया। ट्रेंट बोल्ट ने मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराकर राहुल की पारी का अंत किया। उन्होंने 16 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 51 रन बनाए।