साल 2015 की IAS टॉपर टीना डाबी और रनरअप अतहर आमिर-उल-शफी खान जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबर है कि यह जोड़ा कश्मीर में शादी करेगा। इस खबर की जानकारी साहिल सुहैल नाम के एक पत्रकार ने ट्वीट कर साझा की।
विज्ञापन
2 of 6
साहिल ने लिखा है कि भारतीय मीडिया द्वारा कश्मीर के बारे में नेगेटिव प्रोपेगेंडा फैलाए जाने के बावजूद यूपीएससी 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेकेंड रैंक होल्डर अतहर आमिर-उल-शफी खान कश्मीर के पहलगाम स्थित एक टूरिस्ट रिजॉर्ट में शादी करेने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पत्रकार ने अपने ट्वीट में इस मौके पर महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को भी बेस्ट ऑफ लक कहा है। बता दें कि अतहर आमिर कश्मीर के रहने वाले हैं और टीना डाबी दिल्ली की।
4 of 6
बता दें कि आईएएस एग्जाम में टॉप करने वाली टीना डाबी और सेकेंड रैंक पर आने वाले अतहर आमिर की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
अतहर आमिर के मुस्लिम होने के कारण कई लोगों ने टीना और अतहर के रिश्ते पर सवाल भी उठाए। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए टीना डाबी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं एक इंडिपेंडेंट वूमेन हूं और आमिर के साथ बेहद खुश हूं।