फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में महंगे-किफायती गेंदबाज: रिचर्ड्सन का एक विकेट सबसे महंगा 4.6 करोड़ का, सबसे किफायती हर्षल का एक विकेट 65 हजार का पड़ा

Sat, 16 Oct 2021 12:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सीजन में कुछ बॉलर ऐसे भी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने बेहद कम कीमत पर खरीदा, जो महंगे खिलाड़ियों के मुकाबले काफी किफायती रहे। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल, पंजाब के अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 14वां सीजन खत्म हो गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया है। इस सीजन के कुल 60 मैच में 90 गेंदबाजों ने 716 विकेट लिए। 20 गेंदबाज खाता भी नहीं खोल सके। सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे बॉलर रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में सबसे ज्यादा ज्यादा कीमत 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद पंजाब के जे रिचर्ड्सन सबसे महंगे रहे। उन्हें पंजाब ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


हालांकि, टीम को रिचर्ड्सन काफी महंगे पड़े। उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले और तीन विकेट लिए। टीम को उनका एक विकेट 4.6 करोड़ रुपये का पड़ा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब के ही राइली मेरिडिथ का नाम है। उनकी कीमत आठ करोड़ रुपये रही। वे पांच मैच में सिर्फ चार ही विकेट ले सके। टीम को उनका एक विकेट दो करोड़ रुपये का पड़ा।

टूर्नामेंट के टॉप-2 गेंदबाज हर्षल और अवेश सबसे किफायती
सीजन में कुछ बॉलर ऐसे भी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने बेहद कम कीमत पर खरीदा, जो महंगे खिलाड़ियों के मुकाबले काफी किफायती रहे। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल, पंजाब के अर्शदीप सिंह और दिल्ली कैपिटल्स के अवेश खान हैं। हर्षल पटेल ने इस सीजन सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए। 

उनका एक विकेट 65 हजार रुपये का पड़ा। वहीं, अर्शदीप ने 12 मैचों में 18 विकेट झटके। पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपये में रिटेन किया था। उनका एक विकेट 1.11 लाख रुपये का पड़ा। तीसरे नंबर पर अवेश हैं। उन्हें दिल्ली ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन अवेश ने 24 विकेट लिए। उनका एक विकेट 2.91 लाख रुपये का रहा।

आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज
खिलाड़ी कीमत (रुपये) मैच विकेट एक विकेट की कीमत (रुपये)
जे रिचर्ड्सन 14 करोड़  3 3 4.6 करोड़
राइली मेरिडिथ 8 करोड़  5 4 2 करोड़
पैट कमिंस 15.50 करोड़  7 9 1.7 करोड़
भुवनेश्वर कुमार 8.5 करोड़  11 6 1.4 करोड़
रविचंद्रन अश्विन 7.6 करोड़  13 7 1.08 करोड़

बैंगलोर के लिए ट्रंप कार्ड रहे हर्षल
हर्षल को बैंगलोर ने दिल्ली से ट्रेड किया था। पिछले सीजन हर्षल सिर्फ पांच मैच खेले थे और तीन विकेट लिए थे। हालांकि, इस साल हर्षल ने कमाल करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वे एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। साथ ही वह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ओवरऑल खिलाड़ी बने। इस मामले में उन्होंने ड्वेन ब्रावो (32) के रिकॉर्ड की बराबरी की। 

होल्डर ने भी शानदार प्रदर्शन किया
हैदराबाद के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ मैचों में 16 विकेट लिए। उन्हें 75 लाख रुपये में हैदराबाद ने साइन किया था। इस लिहाज से होल्डर के एक विकेट की कीमत 2.6 लाख रुपये रही। इसके अलावा चेन्नई के शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट लिए। इस लिहाज से उनका विकेट 12.38 लाख रुपये का पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया आईपीएल की खोज में से एक माने जा रहे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 14 विकेट लिए। उनका एक विकेट टीम को 8.5 लाख रुपये का पड़ा।

आईपीएल के सबसे किफायती गेंदबाज
खिलाड़ी कीमत (रुपये) मैच विकेट एक विकेट की कीमत (रुपये)
हर्षल पटेल 20 लाख 15 32 65 हजार 
अर्शदीप सिंह 20 लाख 12 18 1.11 लाख
जेसन होल्डर 75 लाख  8 16 2.6 लाख
अवेश खान 70 लाख 16 24 2.91 लाख
चेतन सकारिया 1.2 करोड़  14 14 8.5 लाख
विज्ञापन

आईपीएल में बड़ा नाम, फीका पकवान
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और आंद्रे रसेल जैसे बड़े खिलाड़ियों ने इस बार खराब प्रदर्शन किया। हार्दिक की कीमत 11 करोड़ रुपये, क्रुणाल की कीमत 8.8 करोड़ रुपये, भुवनेश्वर की कीमत 8.5 करोड़ रुपये और रसेल की कीमत सात करोड़ रुपये है।

हार्दिक ने इस साल गेंदबाजी ही नहीं की। वहीं, क्रुणाल ने सीजन में 13 मैच में पांच विकेट लिए। उनका एक विकेट टीम को 1.7 करोड़ रुपये का पड़ा। वहीं, भुवनेश्वर ने 11 मैच में छह विकेट लिए। उनका एक विकेट टीम को 1.4 करोड़ रुपये का पड़ा। रसेल ने 11 विकेट लिए और उनका विकेट 63 लाख रुपये का रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें