फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL FINAL: 100वें लीग मैच में डुप्लेसिस की स्पेशल पारी, ऑरेंज कैप से तीन रन से चूके, दो रन पर मिला था जीवनदान

Fri, 15 Oct 2021 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

डुप्लेसिस ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने पारी के दौरान तीन बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर फाफ डुप्लेसिस ने 59 गेंद पर 86 रन की पारी खेली। इसके चलते सीएसके ने फाइनल में शानदार 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह डुप्लेसिस का 100वां आईपीएल मैच है। 100वें मैच में उन्होंने टीम के लिए स्पेशल पारी खेली। 
विज्ञापन


डुप्लेसिस ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने पारी के दौरान तीन बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। डुप्लेसिस ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 61 रन, रॉबिन उथप्पा के साथ 63 रन और मोईन अली के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई। 

तीन रन से ऑरेंज कैप से चूके
86 रन की पारी खेलने के साथ ही डुप्लेसिस के इस सीजन में 16 मैच में 633 रन हो गए हैं। वे ऋतुराज के इस सीजन में सबसे ज्यादा 635 रन से दो रन पीछे रह गए और ऑरेंज कैप से चूक गए। इस सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने वाले वह सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। ऋतुराज के अलावा केएल राहुल ने 626 रन बनाए हैं। 

एक ही सीजन में टीम के दो बल्लेबाजों ने 600+ रन बनाए
यह आईपीएल के 14 सीजन में महज तीसरा मौका है, जब एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले दो बार ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम रहा है। कोहली ने पहली बार 2013 में क्रिस गेल के साथ यह रिकॉर्ड साझा किया, जबकि दूसरी बार कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए ही 2016 में 600 से ज्यादा रन बनाए थे।
विज्ञापन

इस सीजन कुल 756 रन की साझेदारी
डुप्लेसिस ने इस सीजन ऋतुराज के साथ मिलकर 756 रन की कुल साझेदारी की। आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के नाम है। उन्होंने 2016 में कुल 939 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके अलावा 2019 में डेविन वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने 791 रन की साझेदारी की थी। डुप्लेसिस और ऋतुराज तीसरे नंबर पर हैं। 

डुप्लेसिस को मिला था जीवनदान
डुप्लेसिस की दो रन पर स्टंपिंग भी छूटी थी। दरअसल, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बड़ी स्पिनर शाकिल अल हसन को गेंदबाजी सौंपी। शाकिब की एक गेंद को डुप्लेसिस ने आगे बढ़कर मारने की कोशिश की। तब गेंद उनसे मिस हुई और कार्तिक ने डुप्लेसिस का स्टंपिंग छोड़ दिया। उस वक्त फाफ सिर्फ दो रन पर थे। नतीजा डुप्लेसिस की धमाकेदार पारी के रूप में सामने आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें