फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस विदेशी गाने पर डांस करती दिखीं स्मृति मंधाना और जेमिमा, सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद

Tue, 19 Oct 2021 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया की कई अन्य खिलाड़ियों ने भी कमेंट किया।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों के साथ डांस करतीं जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेल रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जेमिमा रोड्रिग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह विदेशी गाना 'इन द गेट्टो' पर टीम इंडिया की कई अन्य खिलाड़ियों के साथ डांस करती दिख रही हैं। इसमें स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राधा यादव और भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल हैं। 
विज्ञापन


जेमिमा ने इसके कैप्शन में लिखा कि हम सबने इन द गेट्टो गाने पर नाचने की पूरी कोशिश की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया की कई अन्य खिलाड़ियों ने भी कमेंट किया। हरलीन देओल ने लिखा कि यह वीडियो क्यूट है। उन्होंने हरमनप्रीत को इस गैंग में शामिल होने पर बधाई भी दी।

जेमिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह बाकी क्रिकेटर्स के साथ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हरमनप्रीत पहली बार इस तरह के फनी पोस्ट में बाकी खिलाड़ियों के साथ नजर आई हैं। हरलीन का कमेंट इसी पर था। वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने स्मृति मंधाना को डांस कराने के लिए धन्यवाद दिया और इसे अपने करियर अचीवमेंट में जोड़ने के लिए भी कहा। 

जेमिमा ने इसी साल अपना महिला बिग बैश लीग डेब्यू किया है। वह मेलबर्न रेनेगेड्स से खेल रही हैं। हरमनप्रीत भी इसी टीम में हैं। अब तक दोनों ने एक-एक मैच खेला है। इस मुकाबले में जेमिमा टीम की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। उन्होंने 33 रन बनाए थे। वहीं, हरमनप्रीत ने 19 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली थी। 


 
विज्ञापन

वहीं, मंधाना को डिफेंडिंग चैंपियन सिडनी थंडर ने साइन किया था। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट के लिए भी खेल चुकी हैं। हालांकि, इस सीजन अपने पहले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मंधाना कुछ खास नहीं कर सकी थीं और चार रन बनाकर आउट हुईं। 

राधा यादव ने सिडनी सिक्सर्स से खेलते हुए होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ शानदार कैच पकड़ा था और सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी झटके थे। पूनम यादव भी इस सीजन बिग बैश खेल रही हैं। उन्हें होबार्ट ने साइन किया है, लेकिन अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें