फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 विकेट लेना चाहते हैं जेम्स एंडरसन, विराट समेत दुनिया भर के दिग्गजों ने दी सलामी

Wed, 26 Aug 2020 02:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली को निपटाते ही जेम्स एंडरसन मंगलवार रात 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए। अब 38 साल की उम्र में वह 700 का आंकड़ा छूने के लिए बेकरार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी साथथैम्पटन टेस्ट के पांचवें दिन यह कमाल करने के बाद जेम्स ने अपने मन की बात कही।

 

 

 

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन की इस सफलता पर सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं बल्कि समूचा क्रिकेट जगत गदगद हैं। दुनिया भर के दिग्गज उनकी तारीफ में कसीदे जड़ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट का मानना है कि उन्होंने आजतक जितने बेस्ट गेंदबाजों का सामना किया है, एंडरसन उनमें से एक हैं।
 

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर एंडरसन को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
 


स्विंग के सुल्तान कहलाए जाने वाले पाकिस्तानी पेसर वसीम अकरम ने कहा कि कड़ी मेहनत, जुनून और कभी हार न मानने के जज्बा ही एंडरसन के करियर की पहचान है। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने भी कहा कि किसी भी मध्यम तेज गेंदबाज के लिए 156 टेस्ट खेलना ही अपने आप में उपलब्धि है।

 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का कहना है कि इंग्लिश पेसर जेम्स एंडरसन ने दुनियाभर के तेज गेंदबाजों ने बहुत ऊंचा पैमाना तय कर दिया है, ठीक वैसे ही जैसे सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजों के लिए किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें