फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anderson Retirement: अपने आखिरी टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे एंडरसन, सचिन की तरह इस तरह करेंगे करियर का अंत

Tue, 09 Jul 2024 07:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

एंडरसन ने इस साल अप्रैल में उस समय संन्यास का मन बना लिया था जब ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की, कोच बैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें बता दिया था कि वह 2025-26 में खेले जाने वाले एशेज की उनकी योजना का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बुधवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे तो उनकी कोशिश अपने टेस्ट करियर के आखिरी मैच में यादगार प्रदर्शन करने की होगी। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जाने वाला सीरीज का पहला मैच एंडरसन का 188वां और करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन

एंडरसन ने इस साल अप्रैल में उस समय संन्यास का मन बना लिया था जब ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉब की, कोच बैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें बता दिया था कि वह 2025-26 में खेले जाने वाले एशेज की उनकी योजना का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की तरह ही वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच को ही अपना आखिरी मैच माना। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट खेला था। 'गेंदबाजी के सचिन' एंडरसन ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े।

जेम्स एंडरसन - फोटो : ECB/ICC
एंडरसन भारत में खेली गई अपनी पिछली सीरीज में 33.50 की औसत से 10 विकेट चटकाये। वह धर्मशाला में आखिरी टेस्ट के दौरान 700 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले पहले तेज गेंदबाज बने थे।वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से पहले एंडरसन ने काउंटी क्रिकेट में लंकाशर के लिए 35 रन पर सात विकेट चटकाकर लय में होने के संकेत दिए। उन्होंने अपने करियर का आगाज 21 साल पहले 2003 में लॉर्ड्स के मैदान पर ही किया था। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैदान पर आया है। उन्होंने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 रन पर सात विकेट झटके थे।

जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI
इस टेस्ट में एक तरफ एक युग का अंत होगा तो दूसरा शुरू हो सकता है। सर्रे के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और विकेटकीपर जेमी स्मिथ को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है। दोनों ने पिछले साल इंग्लैंड के लिए सीमित ओवर प्रारूप में क्रिकेट खेला था। एटकिंसन एकदिवसीय विश्व कप टीम का हिस्सा थे। क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हो रही है। वह पिछले साल एशेज में सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। स्टोक्स हरफनमौला की भूमिका में दिखेंगे, जिससे भारत दौरे पर 17 विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को घरेलू टेस्ट में पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा।

जेम्स एंडरसन - फोटो : ECB/ICC
वेस्टइंडीज की टीम इस साल जनवरी में ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया पर आठ रन की रोमांचक जीत के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेगी। पूर्व कप्तान और हरफनमौला जेसन होल्डर के साथ तेज गेंदबाज जेडन सील्स की टीम में वापसी हुई है। सलामी बल्लेबाज मिकाइल लुइस और तेज गेंदबाज जेरेमिया लुइस 15 सदस्यीय टीम में नए खिलाड़ी हैं। लुईस को चोटिल केमार रोच की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दोनों टीमें:
इंग्लैंड (प्लेइंग-11): जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), एलिक अथानाजे, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, जाचरी मैकास्की, किर्क मैकेंजी, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर, जेरेमिया लुइस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें