इंडियन प्रीमियर लीग के दर्ज पर ही ऑस्ट्रेलिया में
बिग बैश लीग खेली जाती है और इस टूर्नामेंट में दर्शकों के बीच उत्साह वही रहता है, जो
आईपीएल में रहता है। इस टूर्नामेंट में भी दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करते हैं।
इस टूर्नामेंट में हर रोज कुछ न कुछ चौंकाने वाली घटना जरूर घटती है। ऐसा ही एक वाकया सोमवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनिगेड के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।
रेनिगेड की ओर से बल्लेबाजी कर रहे कैरीबियाई ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर
राशिद खान की गेंद पर बड़ा शॉट मारते हैं। लेकिन लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे लाफलिन ने फुर्ती दिखाते हुए बॉल को कैच किया, लेकिन जैसे ही वो अपना संतुलन खोकर बाउंड्री पर गिरने वाले होते हैं, वो बॉल को दूसरे फील्डर जेक वेदरलेड की ओर फेंक देते हैं।
वेदरलेड भी दौड़ते हुए इस कैच को लपकते हैं। वहां मौजूद सभी लोग इस कैच को देखकर हैरानी में पड़ जाते हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि यह कैच अब तक के इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच है।
देखिए, कैच का वह वीडियो-