टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कप्तान बदलने को लेकर श्रीलंकाई टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते जितने श्रीलंका ने कप्तान बदले हैं। दरअसल, जाफर ने न्यूज वेबसाइट क्रिकट्रैकर के एक ट्वीट के जवाब में तंज कसते हुए लिखा, 'यार इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते, जितने श्रीलंका ने कप्तान बदले हैं।' बता दें कि श्रीलंका ने पिछले पांच वर्षों में नौ कप्तान बदल चुके हैं।
भारत-श्रीलंका सीरीज अब 18 जुलाई से
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज की नई तारीखों का एलान किया गया है। अब यह सीरीज 18 से 29 जुलाई के बीच खेली जाएगी। श्रीलंकाई टीम में कोरोना संक्रमण की वजह से यह फैसला लिया गया। तय शेड्यूल के मुताबिक, यह सीरीज पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे चार दिन के लिए आगे खिसका दिया गया। फिर खबर आई कि यह सीरीज 17 जुलाई से शुरू होगी।