कभी भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की जान रहे श्रीसंत ने सात साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। इतने साल बाद भी इस पेसर की धार मे कोई कमी नहीं आई। उम्र जरूर बढ़ गई, लेकिन उसका फिटनेस, रनअप या आक्रामकता में कोई फर्क नहीं पड़ा। आईपीएल 2013 में मैच फिक्सिंग के चलते बैन झेलने वाले श्रीसंत विकेट लेकर भावुक हो गए।