फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा के अंगूठे की सर्जरी, अस्पताल से PHOTO शेयर कर कहा- धमाकेदार वापसी करूंगा

Tue, 12 Jan 2021 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अंगूठे की चोट के बाद जडेजा का ऑपरेशन - फोटो : ट्विटर @imjadeja
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे रविंद्र जडेजा की सर्जरी हुई है। भारतीय ऑलराउंडर ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस से धमाकेदार वापसी का वादा किया है। सिडनी में खेले गए इस टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंद जड्डू का अंगूठा उखाड़ गई थी। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाजी की। वह दूसरी पारी में भी इंजेक्शन लगाकर टीम इंडिया को मुसीबत से उबारने के लिए तैयार थे, लेकिन हनुमा विहारी और अश्विन ने मिलकर ही भारत की हार टाली और ऐतिहासिक ड्रॉ खेला। 
 
विज्ञापन

2 of 4
जडेजा - फोटो : social media
बीसीसीआई ने सोमवार को मैच के ठीक बाद बयान जारी जडेजा के बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी थी। बाएं अंगूठे में चोट लगने के बाद मैच के तीसरे दिन ही जडेजा को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन

3 of 4
अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी - फोटो : twitter@ajinkyarahane88
चौथे टेस्ट से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ही नहीं बल्कि तीसरा मैच बचाने वाले हनुमा विहारी भी चोटिल हुए। जसप्रीत बुमराह भी पेट में चोट के चलते ब्रिस्बेन टेस्ट से नहीं खेलेंगे। एक सूत्र ने कहा, 'स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही जसप्रीत की चोट के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत और ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर
बता दें कि 15 जनवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट खेला जाना है। ऐसे में विहारी के विकल्प के तौर पर ऋधिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में और ऋषभ पंत को बल्लेबाज के तौर पर उतारा जा सकता है या मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल को जगह दी जा सकती है। वहीं, ब्रिस्बेन में रविंद्र जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें