फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Test Cricket: आयरलैंड ने पहली बार जीता टेस्ट, अफगानिस्तान को हराकर भारत को इस मामले में पीछे छोड़ा

Sat, 02 Mar 2024 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान के 111 रनों के लक्ष्या का पीछा करते हुए आयरलैंड ने एंड्रयू बालबिर्नी (58*) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
आयरलैंड की टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान को दुबई में खेले गए एकमात्र टेस्ट में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। आयरलैंड अब टेस्ट इतिहास के 147 वर्षों में पहली टेस्ट जीत के लिए लिए गए मैचों के मामले में चौथी सबसे तेज टीम है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर

ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला टेस्ट जीतने में केवल एक मैच लगा था यानी अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने जीत हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने इसके लिए दो मैच लिए थे। वेस्टइंडीज को टेस्ट में अपनी पहली जीत के लिए छह मैच लग गए थे। आयरलैंड ने आठ और भारत ने 25 मैचों के बाद ऐसा किया। आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच 2018 में खेला था, जहां उसे पाकिस्तान ने हराया था। 

मैच में क्या हुआ?

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
अफगानिस्तान ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत तीन विकेट पर 134 रन से की और 218 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (55) और रहमानुल्लाह गुरबाज (46) ने अहम पारियां खेली। मार्क अडेयर ने मैच में आठ विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। 111 रनों का पीछा करते हुए आयरलैंड ने एंड्रयू बालबिर्नी (58*) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

आयरलैंड के कप्तान ने क्या कहा?

मैच के बाद आयरलैंड के कप्तान बालबिर्नी ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी इस जीत के हकदार थे। अपना पहला टेस्ट जीतने के बाद हम बेहद उत्साहित हैं। हम जानते हैं कि हमें एक साल में 10-15 टेस्ट खेलने नहीं हैं, लेकिन जब हम ऐसा करेंगे, तो हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। यह खास उपलब्धि हासिल करने वाली टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।

उन्होंने अपनी पारी पर बोलते हुए कहा, 'नर्वस था, लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं मैदान पर रहा तो हम जीत सकते हैं। मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट की प्रासंगिकता के बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं। आयरलैंड के लिए मैंने बहुत क्रिकेट खेली है, बहुत सारे खिलाड़ियों को पहले मौका नहीं मिला। उम्मीद है कि हम कुछ को टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें