फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup: लाइव मैच में इस स्टार को आया 102 डिग्री का बुखार, फिर भी खेलते रहे, बाद में अस्पताल में हुए भर्ती

Thu, 03 Oct 2024 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वह पूरे दिन अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और तेज बुखार से पीड़ित थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दवा लेने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में सो गए थे। हालांकि, कमजोर महसूस करने के बावजूद बल्लेबाजी करना चाहते थे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को ईरानी कप 2024 के दिन शेष भारत (आरओआई) के खिलाफ मुंबई के लिए शानदार दोहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, मैच के बाद 536 रन बनाने के बावजूद मुंबई के डगआउट में चिंता देखी गई। मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जो कि 59 गेंदों पर 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें मैच के बीच में लगभग 102 डिग्री सेल्सियस तेज बुखार की वजह से अस्पताल ले जाना पड़ा। मैच के पहले दिन शार्दुल हल्के बुखार से जूझ रहे थे, लेकिन दूसरे दिन शार्दुल को क्रीज पर दो घंटे से ज्यादा समय बिताने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'हमने मलेरिया और डेंगू के लिए उसकी रक्त जांच कराई है। हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।' शार्दुल 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। आमतौर पर वह छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, लेकिन बुखार और कमजोरी की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा। अपनी पारी के दौरान भी शार्दुल को दो बार मेडिकल टीम को दिखाना पड़ा। बाद में दिन में उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बुधवार रात बाकी समय निगरानी में रखा गया। बाद में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर - फोटो : PTI
वह पूरे दिन अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और तेज बुखार से पीड़ित थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दवा लेने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में सो गए थे। हालांकि, कमजोर महसूस करने के बावजूद बल्लेबाजी करना चाहते थे। शार्दुल ने तेज बुखार के बावजूद 36 रन की पारी खेली और चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने सरफराज के साथ 10वें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की और मुंबई को 500 रन के पार ले जाने में मदद की। शार्दुल ने भारत के लिए पिछला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था। तब भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें