दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मोरिस की निलामी अधिक चर्चा में रही। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। टीम को उम्मीद थी कि अनुभवी मोरिस डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी और बल्लेबाजी में फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे और उनके भाग्य को बदलेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स का सफर थम चुका है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान 14 में से पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ सातवें पायदान पर रही। टीम ने हालांकि निलामी में बड़ी-बड़ी बोली लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी। इसमें दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की निलामी अधिक चर्चा में रही। राजस्थान ने उन्हें रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
विज्ञापन
टीम को उम्मीद थी कि अनुभवी मॉरिस डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी और बल्लेबाजी में फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे और उनके भाग्य को बदलेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मॉरिस मददगार साबित होने की बजाय टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए। उनका एक-एक रन और विकेट रॉयल्स के लिए महंगा साबित हुआ।
मॉरिस ने आईपीएल 2021 में 11 मुकाबलों में 15 विकेट जबकि सिर्फ 67 रन बनाए। उनका प्रदर्शन टीम के किसी काम नहीं आया और राजस्थान एक बार फिर से प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। आंकड़ों के अनुसार, मॉरिस का एक विकेट 1.08 करोड़ रुपये का पड़ा जबकि उनके एक रन की कीमत 24.25 लाख रुपये पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी फ्रैंचाइजी को नाराज किया है। इससे पहले उन्हें रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 करोड़ की भारी भरकम रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था लेकिन उस समय भी वह सिर्फ 34 रन ही बना पाए थे और 11 विकेट ले पाए थे।