फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan-IPL: 'आईपीएल के युवा भारतीय भी पाकिस्तान को हरा देंगे', कीवियों से हारकर आई PAK टीम को अकमल ने लताड़ा

Fri, 28 Mar 2025 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अकमल ने कहा, 'भारत सभी मैच जीतता है क्योंकि वे योग्यता के आधार पर टीम बनाते हैं, एक प्रक्रिया के तहत और एक सिस्टम के तहत टीम बनाते हैं। हमारी तरह स्वार्थी होकर टीम नहीं बनाते।'
विज्ञापन
कामरान अकमल - फोटो : Kamran Akmal Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि इस पाकिस्तान टीम को तो आईपीएल में खेलने वाले युवा भारतीयों की टीम भी हरा देगी। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम प्रबंधन से आग्रह किया कि वह भारत की तरह योग्यता के आधार पर टीम तैयार करें न कि पक्षपात के आधार पर। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टीम की आलोचना करते हुए अकमल ने तल्ख तेवर अपनाए। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तानी टीम किसी लोकल टीम की तरह दिखती है और बोर्ड को अपनी नीतियों को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन


SRH vs LSG: पवेलियन लौटते समय नीतीश रेड्डी ने आपा खोया, गुस्से में हेलमेट को सीढ़ियों पर पटका, VIDEO आया सामने

उन्होंने भारत का उदाहरण दिया और कहा कि कैसे योग्यता के आधार पर टीम बनाकर भारत ने टी20 विश्व कप चैंपियन बनकर दबदबा कायम किया। अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हमारी टीम एक लोकल टीम की तरह लग रही थी। यह एक शर्मनाक प्रदर्शन था। हमारा प्रदर्शन शून्य है और किसी को इसका अहसास नहीं है। यह जो आईपीएल चल रहा है मौजूदा आईपीएल, उसको देखिए। उसमें जो भारत के स्थानीय युवा खिलाड़ी नजर आए हैं न, आप उनकी टीम बनाकर भेजें और इस पाकिस्तानी टीम के साथ खिलाएं, तो भी भारतीय टीम सीरीज जीत जाएगी। क्योंकि भारतीय खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हैं। वो आंखों पर पट्टी बांधकर टीम बनाकर नहीं भेजते।'

IPL 2025: ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर और केकेआर के कप्तान रहाणे के बीच विवाद गरमाया, जानें क्या है पूरा मामला

अकमल ने कहा, 'भारत सभी मैच जीतता है क्योंकि वे योग्यता के आधार पर टीम बनाते हैं, एक प्रक्रिया के तहत और एक सिस्टम के तहत टीम बनाते हैं। हमारी तरह स्वार्थी होकर टीम नहीं बनाते। वह देश के लिए टीम बनाते हैं। हमारे यहां अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में लाने या खिलाने के लिए टीम बनाते हैं। दो मेरे, दो तेरे, तीन इसके...इस तरह से पाकिस्तान टीम बनती है। पूछना चाहिए चेयरमैन साहब से कि इतनी बड़ी गलती आपने कैसे की। पहले चैंपियंस ट्रॉफी में आपने गलती की, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में गलती की। कैसे आपने न्यूजीलैंड दौरे के लिए चार स्पिनर्स भेज दिए, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में एक स्पिनर रखा हुआ था। पूछने वाला कोई नहीं है, कहने वाला कोई नहीं है, हम मैच हार रहे हैं। यार ये स्टैंडर्ड है! ऐसा तो किसी क्लब मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज नहीं करता। इतना गैरजिम्मेदार बर्ताव।'

SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा
विज्ञापन

अकमल ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी दांत ऐसे दिखा रहे हैं, बॉडी लैंग्वेज ऐसी है कि जैसे हमने 4-1 से सीरीज जीती हो। अफसोस वाली बात है, शर्मा वाली बात है।' पाकिस्तान की हार के बाद टी20 के नए कप्तान सलमान अली आगा ने स्वीकार किया था कि मेहमान टीम मेजबान टीम से हर डिपार्टमेंट में हारी है, लेकिन वह सीरीज से सकारात्मक चीजें लेकर वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा, 'ऑकलैंड में जिस तरह से हसन ने बल्लेबाजी की और हारिस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, जिस तरह से सूफियान ने गेंदबाजी की, ये सकारात्मक चीजें हैं। जब हम यहां आए थे तो हमारा ध्यान एशिया कप और विश्व कप पर था।' टी20 सीरीज में दिल टूटने के बाद पाकिस्तान का ध्यान अब तीन वनडे मैचों की सीरीज पर लगा है जो शनिवार से मैकलीन पार्क में शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें