इंडियन प्रीमियर लीग में अब टीमों की संख्या आठ से बढ़कर 10 हो गई है। आईपीएल के 15वें सीजन से अहमदाबाद और लखनऊ की एक-एक फ्रेचाइज़ी मैदान में उतरेगी। अगले साल यानी 2022 में होने वाले मेगा ऑक्शन में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी और दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाएंगी।
सोमवार को दुबई में हुई नीलामी में आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद की फ्रेचाइज़ी खरीदी। इन दोनों फ्रैंचाइजियों के लिए 10 से अधिक पार्टियों ने बोलियां लगाई, जिसमें आरपीएसजी ने 7090 करोड़ और सीवीसी ने 5625 करोड़ की बड़ी बोली के साथ बाजी मारी।
बीसीसीआई ने इस बार नई टीमों की खरीद के लिए 2000 करोड़ रुपये का बेस प्राइस तय किया था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड 3500-4000 करोड़ की कमाई की उम्मीद कर रहा था लेकिन सोमवार को उसे अनुमान से अधिक की बोलियां मिली। आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस बार मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक समेत दुनियाभर से कई नामी हस्तियों ने भी टीम खरीदने की इच्छा जताई थी। अब जब दो नई टीमों के नाम और उनके द्वारा लगाई गई बोली का एलान हो गया है तो ऐसे में
आइए जानते हैं आईपीएल की बाकी टीमों की ब्रांड वैल्यू और उनकी उस समय की कीमत।