फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhinav Manohar Sadarangani: कौन है यह खिलाड़ी जिसे गुजरात टाइटंस ने बनाया करोड़पति, बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा

Sat, 12 Feb 2022 08:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए बेंगलुरु में पहले दिन का मेगा ऑक्शन जारी है। कई खिलाड़ियों के किस्मत ने साथ दिया है तो कईयों को निराशा हाथ लगी है। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनकी बोली ने सभी को चौंकाया। इसमें अभिनव मनोहर सदरंगानी एक ऐसा ही नाम हैं जिन्हें उनकी बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत मिली है। 
 
विज्ञापन
अभिनव मनोहर सदरांगनी - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए बेंगलुरु में पहले दिन का मेगा ऑक्शन जारी है। कई खिलाड़ियों के किस्मत ने साथ दिया है तो कईयों को निराशा हाथ लगी है। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनकी बोली ने सभी को चौंकाया। इसमें अभिनव मनोहर सदरंगानी एक ऐसा ही नाम हैं जिन्हें उनकी बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत मिली है। 

विज्ञापन

कौन हैं अभिनव मनोहर?
अभिनव कर्णाटक की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। 27 वर्षीय अभिनव दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं. अभिनव के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 में अपने प्रदर्शन से प्रभवित किया था। उन्हें कर्णाटक ने नॉकआउट दौर के मुकाबलों में मौका दिया था और उन्होंने इसे अच्छे से भुनाया था। अभिनव ने सौराष्ट्र के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल में डेब्यू किया था और इसमें 49 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने इसके बाद क्वार्टरफाइनल में नौ गेंदों में 19, सेमीफाइनल में 13 गेंदों में 27 और फाइनल में 37 गेंदों में 46 रन बनाए थे।

अभिनव ने आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल भी दिया था और नीलामी में 20 लाख रुपये अपना बेस प्राइस रखा था। अभिनव को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता और दिल्ली में होड़ लगीलेकिन अंत में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें