फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन में चमके 'बेबी' एबी डीविलियर्स, विराट नहीं रोहित के साथ खेलेंगे

Sat, 12 Feb 2022 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेवाल्ड ने अंडर-19 विश्व कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। छह मैचों में उन्होंने 84.33 की औसत और 90.20 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ भी 65 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स के साथ डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वह अब इस आईपीएल यानी लीग के 15वें संस्करण से खेलते नहीं दिखाई देंगे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में उन्हें की तरह खेलने वाला एक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आ चुका है। 2022 अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को डीविलियर्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अंडर-19 विश्व कप के इस स्टार को मुंंबई इंडियंस ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

 
आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

डेवाल्ड के अभी से ही कई निक नेम हैं
लोग उन्हें 'बेबी एबी डीविलियर्स', 'बेबी एबी' और 'एबीडी 2.0' के नाम से बुला रहे हैं। एबी डीविलियर्स को शॉर्ट फॉर्म में एबीडी ही कहते हैं। बल्लेबाजी के दौरान डेवाल्ड का स्टांस (खड़े होने का स्टाइल) और शॉट लगाने का तरीका भी बिलकुल डीविलियर्स के जैसा है। अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई थी। इसके बाद ड्रेसिंग रूम से उनकी टीम के खिलाड़ी भी 'बेबी एबीडी' का पोस्टर लिए खड़े थे।
विज्ञापन




आईपीएल में मुंबई से खेलेंगे डेवाल्ड
डेवाल्ड इस बार आईपीएल ऑक्शन में उतरे थे। अंडर-19 विश्व कप में इस खिलाड़ी के फॉर्म को देखते हुए मुंबई ने उन पर बोली लगाई और तीन करोड़ रुपये में खरीद लिया।। डेवाल्ड ने विश्व कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की। छह मैचों में उन्होंने 84.33 की औसत और 90.20 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए थे।

उन्होंने भारत के खिलाफ भी 65 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दो और ग्रुप मैचों में 104 और 96 रन बनाए। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ डेवाल्ड ने 97 रन की पारी खेली थी। इससे दिखता है कि उनमें दबाव झेलने की क्षमता है।

डीविलियर्स की तहर 360 डिग्री बल्लेबाजी
अंडर-19 विश्व कप में डेवाल्ड डीविलियर्स की तरह 360 डिग्री में बल्लेबाजी करते नजर आए। यानी उन्होंने मैदान के चारों कोने में बेहतरीन शॉट लगाए। ग्रुप स्टेज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। डीविलियर्स से हो रही तुलना के बारे में डेवाल्ड को पूरी जानकारी है और वह उम्मीदों पर खड़े भी उतरना चाहते हैं। आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा- डीविलियर्स से तुलना पर उन्हें गर्व महसूस होता है, लेकिन वह अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Here is why South Africa's next big thing Dewald Brevis is nicknamed 'Baby  AB'
विज्ञापन


डीविलियर्स की तरह 17 नंबर की जर्सी
डेवाल्ड बताते हैं कि उन्होंने विश्व कप में आने से पहले डीविलियर्स से बात भी की थी। डेवाल्ड ने कहा- डीविलियर्स से जब मेरी बात हुई तो मेरे मुंह से एक शब्द नहीं निकल पा रहा था। मैं नर्वस हो गया था। डीविलियर्स मेरे रोल मॉडल हैं। वह 17 नंबर की जर्सी पहनते हैं और मैंने अंडर-19 विश्व कप में इसी नंबर की जर्सी को पहनने के लिए डीविलियर्स से ही इजाजत मांगी थी। डीविलियर्स ने मुझे बड़े प्यार से कहा- आपका स्वागत है। मेरे लिए यह बड़े ही सम्मान की बात है। 

आरसीबी से खेलना चाहते थे, अब रोहित के साथ खेलेंगे
एक वीडियो में डेवाल्ड ने बताया था कि वो आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से खेलना चाहते हैं। इसकी पीछे की वजह भी उन्होंने डीविलियर्स को ही बताया था। डेवाल्ड ने कहा कि इस टीम से डीविलियर्स खेल चुके हैं। वहीं, विराट कोहली भी इस टीम का हिस्सा हैं।

हालांकि, अब वह विराट के साथ नहीं बल्कि रोहित शर्मा के साथ खेलते दिखेंगे। डेवाल्ड ओपनर हैं और वह लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। ऑलराउंडर होने के नाते वह आगामी सीजन में मुंबई के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें