फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 ऑक्शन: आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनी लखनऊ, गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदा

Mon, 25 Oct 2021 11:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों का एलान हो चुका है। लखनऊ और अहमदाबाद आईपीएल 2022 की दो नई टीमें होंगी। 7 हजार 90 करोड़ में बिकने वाली लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है।
विज्ञापन
लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने एक बार फिर आईपीएल में निवेश किया है। सोमवार को दुबई में ऑक्शन के दौरान इस ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी। इसके साथ ही लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। इस टीम को खरीदने वाला आरपीएसजी ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।
विज्ञापन


यह टीम खरीदने के बाद संजीव गोयनका ने कहा "आईपीएल में वापसी करके बेहद खुश हैं। यह इंतजार काफी लंबा था। इस बोली के लिए हमने काफी प्लान किया था। मैं लीग में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा। यह वापसी बेहद सुखद है।"
 


ज्यादा नहीं है 7 हजार 90 करोड़
जब संजय गोयनका से पूछा गया कि आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के लिए 7 हजार 90 करोड़ की राशि ज्यादा नहीं है। तब उन्होंने कहा कि जब पहली बार आईपीएल में टीमें खरीदी गईं थी तब भी ऐसी ही बातों कही गई थी। देखिए अब वो फ्रेंचाइजी कहां हैं। सबसे जरूरी यह है कि हमने अपना अनुमान सही लगाया था। इसे लेकर हम काफी खुश हैं। वहीं टीम बनाने को लेकर उन्होंने कहा "हमें विश्वास है कि बीसीसीआई हमें पुराने मालिकों की बराबरी पर लाएगा। हमें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। हमें इससे पहले भी आईपीएल में नई टीमें बनाने का अनुभव है। हमने ऐसी ही हालातों में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम बनाई थी। यह अनुभव हमारे काम आएगा और हम अच्छी स्थिति में होंगे।"
विज्ञापन

आईपीएल की पिछली आठ टीमों की कुल राशि से ज्यादा है लखनऊ की राशि
7 हजार 90 करोड़ में बिकने वाली लखनऊ की फ्रेंचाइजी की कीमत इस टूर्नामेंट में पहले से शामिल आठ फ्रेंचाइजी की शुरुआती कीमत से ज्यादा है। आईपीएल में पहले से ही आठ फ्रेंचाइजी शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत का कुल योग 5 हजार 425 करोड़ है। इस लिहाज से लखनऊ की कीमत बाकी टीमों के कुल योग से 1 हजार 665 करोड़ ज्यादा है। वहीं अहमदाबाद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी टीम बनी है, जिसे सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने 5 हजार 166 करोड़ में खरीदा है। 

आईपीएल की सभी टीमों की कीमत
फ्रेंचाइजी  मालिक राशि (रुपयों में)
 लखनऊ गोयनका ग्रुप 7090 करोड़
अहमदाबाद सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स 5625 करोड़
 मुंबई  मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी 839 करोड़
 बैंगलोर यूनाइटेड स्पिरिट ग्रुप  837 करोड़ 
 हैदराबाद डेक्कन क्रॉनिकल 802 करोड़
 चेन्नई  इंडिया सीमेंट्स 682 करोड़
 दिल्ली जीएमआर ग्रुप 630 करोड़
मोहाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, व्यवसायी नेस वाडिया, करण पॉल और डाबर के मोहित बर्मन 570 करोड़
कोलकाता शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट 563 करोड़ 
राजस्थान इमर्जिंग मीडिया 502 करोड़

लखनऊ के सबसे महंगी टीम बनने पर लोगों ने जताई खुशी
लखनऊ फ्रेंचाइजी के आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनने पर उत्तर प्रदेश के लोगों ने खुशी जताई है। यह पहला मौका है, जब देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के किसी शहर के नाम पर आईपीएल टीम बनाई गई है। लोगों का मानना है कि इससे उनके राज्य को बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा संख्या में पर्यटक आएंगे। राज्य में पर्यटन बढ़ने से यहां का बुनियादी ढांचा बेहतर होगा और लोगों को ज्यादा रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन

क्या है आरपीएसजी ग्रुप
आरपीएसजी ग्रुप ने इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की फ्रेंचाइजी भी खरीदी थी। साल 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने पर यह टीम आई थी। धोनी की कप्तानी में पुणे की एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इस ग्रुप के आईटी सर्विसेस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, कंज्यूमर एंड रिटेल, एजुकेशन और स्पोर्ट्स सेक्टर में कई बिजनेस हैं। इंडियन सुपर लीग में भी आरपीएसजी ग्रुप का निवेश है। आईएसएल में इस ग्रुप ने कोलकाता की फ्रेंचाइजी खरीदी है। इसके साथ ही देश की दिग्गज फुटबॉल क्लब मोहन बागान में गोयनका ग्रुप की हिस्सेदारी है। अल्टिमेट टेबल टेनिस लीग में भी इस ग्रुप ने कोलकाता की टीम खरीदी है। 

इकाना स्टेडियम होगा लखनऊ का होम ग्राउंड
इकाना स्टेडियम में पिछले कुछ समय में काफी मैच हुए हैं। इस स्टेडियम को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसमें करीब 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। बीसीसीआई ने जुलाई 2019 में इसे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत में तीसरा होम ग्राउंड घोषित किया था। 2019 में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए सभी मैचों की मेजबानी इसी मैदान को मिली थी। इसके अलावा मार्च में भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के बीच हुए 5 वनडे और 3 टी-20 मैच भी इकाना स्टेडियम में ही कराए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें