लखनऊ के ये चार गेंदबाज हैं चोटिल
लखनऊ की टीम को आईपीएल के नए सत्र से पहले ही करारा झटका लगा था। टीम के कम से कम चार तेज बाद गेंदबाज आवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान और आकाशदीप चोटिल हो गए। ये सभी खिलाड़ी फिलहाल एनसीए में हैं और रिहैब में हैं। वे एनसीए से फिट सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लखनऊ को सोमवार को अन्य गेंदबाजों के साथ खेलना पड़ा। शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश और एम सिद्धार्थ के साथ टीम को उतरना पड़ा। शार्दुल ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर लखनऊ की टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई, लेकिन डेथ ओवरों में उनके वेरिएशन का जादू नहीं चला। प्रिंस के पास तेजी तो दिखी, लेकिन अनुभव की कमी की वजह से वह गलत लाइन पर गेंदबाजी करते रहे।
ये भी पढ़ें: Ashutosh Sharma: आशुतोष ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड इस भारतीय दिग्गज को किया समर्पित, वीडियो कॉल पर बात भी की
209 रन का बचाव नहीं कर पाए लखनऊ के गेंदबाज
ये गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 209 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। इस मैच में ओस ने भी अपनी भूमिका निभाई। क्लूसनर ने मैच के बाद कहा, 'अभी हमारे पास गेंदबाजी में बहुत अधिक विकल्प नहीं हैं। जब तक हमारे खिलाड़ी चोट से उबरकर वापसी नहीं करते हैं तब तक हमें अपने वैकल्पिक खिलाड़ियों से ही काम चलाना होगा।'
'बल्लेबाजों को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका'
उन्होंने कहा, 'लेकिन यही इस खेल की प्रकृति है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले अगले मैच में हमारे बल्लेबाजों को इस मैच की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।' क्लूसनर ने कहा, 'हम इसके लिए तैयार हैं लेकिन जैसा मैंने कहा कि इससे कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में ही दो विकेट लिए जिससे वास्तव में मुझे काफी खुशी मिली।'
IPL 2025: कौन हैं विपराज निगम? जब मैदान पर आए तो दिल्ली के गिर चुके थे छह विकेट, फिर तूफानी पारी खेल पलटी बाजी
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 36 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 30 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष ने 31 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा विपराज निगम ने 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए, जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 29 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 22 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए।