फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग महिला पर लगा चोरी का आरोप, जबर्दस्ती निकाले पैसे, लोग बोले- ये क्या है?

Tue, 25 Mar 2025 01:57 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Metro Video: हाल ही में, दिल्ली मेट्रो में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां चोरी के शक को लेकर महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में महिला से जबर्दस्ती निकलवाएं पैसे - फोटो : एक्स@ Ghar Ke Kalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो लोगों को उनके गंतव्य स्थान पर मनोरंजन के साथ पहुंचाती है। जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तब से दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देख लोगों को हैरानी हुई है फिर चाहे वो कोई डांस वीडियो हो या कपल मोमेंट वीडियो हो। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर अपनी मेट्रो का इंतजार करते हैं। जैसे ही मेट्रो आती है, उनकी यात्रा शुरू होती है, जो आमतौर पर बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाती है। हालांकि, इस दरमियां कुछ ऐसी भी घटनाएं भी देखने को मिलती है, जिससे उनके टिकट का पैसा वसूल हो जाता है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, दिल्ली मेट्रो में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां चोरी के शक को लेकर महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे गंभीरता से लेते हुए चिंता जता रहे हैं।
 

बुजुर्ग महिला पर लगाया चोरी का आरोप
वीडियो में एक महिला, जो काले सूट पहने नजर आ रही है, अन्य महिला यात्रियों के बैग चेक करती हुई दिखाई देती है। उसकी इस हरकत से बाकी महिलाएं नाराज हो जाती हैं और गुस्से में आकर अपने बैग दिखाने लगती हैं। इसी बीच, वह महिला एक बुजुर्ग यात्री पर चोरी का आरोप लगाकर उनके पर्स से निकले कुछ पैसों को अपना बताने लगती है।

बुजुर्ग महिला ने दी सफाई
बुजुर्ग महिला लगातार सफाई देती हैं कि वह सिर्फ अपनी दवा लेने निकली थीं, लेकिन दूसरी महिला अपनी बात पर अड़ी रहती है और पैसे ले लेती है। करीब एक मिनट के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई बार शेयर भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया भी मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, "क्या लड़ाई के अंत में वह अपने जीजा जी को बुलाने वाली है?" दूसरे यूजर ने भी इस मामले पर चुटकी लेते हुए कहा, "महिलाओं के झगड़े कभी खत्म नहीं होंगे।" एक और यूजर ने लिखा, "ऐसे क्लेश देखना एंटरटेनिंग होता है।" वहीं, एक व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, "वेलकम टू नोएडा, अब दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं होता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें